पंजाब CM मान ने लिखी गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) की नियुक्ति का विषय उठाया है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि एफसीआई पंजाब और चंडीगढ़ के महाप्रबंधक का चयन पंजाब के ही आईएएस (IAS) अधिकारी से किया जाना चाहिए।

बाहरी अधिकारी पंजाब की स्थिति नहीं समझ पाते

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब कैडर के अधिकारियों को राज्य के खरीद, भंडारण (स्टोरेज) और वितरण प्रणाली का सीधा अनुभव होता है, जिससे राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बना रहता है। उन्होंने कहा कि, बाहरी अधिकारी पंजाब की स्थिति को सही ढंग से समझ नहीं पाते हैं।

पहला पैनल नहीं हुआ था मंजूर

पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारियों का एक पैनल केंद्र सरकार को भेजा गया था। पहला पैनल स्वीकृत नहीं हुआ था, जिसके बाद इसे संशोधित (रिवाइज) करके दोबारा भेजा गया था, लेकिन यह पैनल भी मंजूर नहीं हुआ और इस महत्वपूर्ण पद के लिए दूसरे कैडर के आईएएस अधिकारी का नाम स्वीकृत कर लिया गया है।

संबंधित खबरें

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

Recommended Stories