Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

भगवंत मान सरकार की सड़क क्रांति, 16 हज़ार करोड़ की लागत से बन रही 44,920 किलोमीटर सड़कें

Chandigarh : पंजाब में इस समय एक खामोश क्रांति चल रही है। यह नारों की नहीं, निर्माण की आवाज़ है। गांव-गांव में डामर की महक उठती है, जेसीबी की ध्वनि खेतों के पार तक सुनाई देती है, गिट्टी लदे ट्रैक्टरों और रोलरों की लय जैसे पंजाब का नया राग बन गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सड़कों को राजनीति का शो-पीस नहीं, जनता के हक़ का विकास बनाया है। 19,373 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों पर काम पहले से चल रहा था, और अब इस गति को बढ़ाकर पंजाब को एक ही प्रयास में 44,920 किलोमीटर सड़क नेटवर्क पर खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह केवल घोषणा नहीं, अपितु पूरा रोडमैप है, जो जमीन पर मूर्त रूप लेता दिखाई दे रहा है।

“सड़क अच्छी बनाओ, पैसा समय पर मिलेगा”

मान ने केवल ठेके नहीं दिए, बल्कि खेल के नियम बदल दिए। टेंडर के बदले कमीशन की पुरानी राजनीति को एक झटके में हटाकर कहा- सड़क अच्छी बनाओ, पैसा समय पर मिलेगा, लेकिन हेराफेरी की तो पंजाबी में कहावत है, “एक भीठ, एक ठोक।” और यह चेतावनी केवल जुबानी नहीं रही, बल्कि व्यवस्था बन गई। एक फ्लाइंग स्क्वायड बनाया गया, जिसका काम सड़क की गहराई, मोटाई, बिटुमेन की शुद्धता, सब कुछ मौके पर ही जांचना है। वीडियो किसी गांव से आती है, और सरकार के कदम सीधे उसी जगह पहुँचते हैं। पहले सिस्टम शिकायत बाद में सुनता था, अब सिस्टम शिकायत आने से पहले सतर्क रहता है।

काम की लापरवाही पर सरकार का सख्त एक्शन

कई स्थानों पर निर्माण सामग्री घटिया निकली, जिसके बाद टेंडर रद्द हुए और अधिकारियों को निलंबित किया गया। एक नाला बिना मसाले के दीवार जैसा खड़ा किया जा रहा था, जिसकी सूचना सरकार तक पहुँची तो उसी वक्त काम रुकवा दिया गया। ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया गया और निर्माण का नया आदेश दिया गया। यह पहली बार हुआ है कि ठेकेदार दो बार सोचता है, सड़क बनानी है या सजा लेनी है। और जब ज़िम्मेदारी ठेकेदार पर हो, जब जनता निरीक्षक हो, जब मुख्यमंत्री वादा नहीं चेतावनी दें, तब सड़क की उम्र खुद मजबूत हो जाती है। यहां निर्माण के साथ पांच साल की मरम्मत की जिम्मेदारी भी ठेकेदार पर ही है, ताकि सड़क साल दो साल में थक न जाए।

मान सरकार फुटेज पर करेगी कार्रवाई

गांवों में सरपंच अब सिर्फ पंचायत नहीं, सड़क का गारंटर है। सड़क अच्छी लगी तभी वह हस्ताक्षर करेगा, और तभी सरकार भुगतान करेगी। जनता वीडियो भेज दे और मटेरियल घटिया निकला तो मान सरकार उसी फुटेज पर कार्रवाई कर देती है। यह विकास का ऐसा मॉडल है जिसमें जनता केवल दर्शक नहीं, बल्कि सुपरीक्षक है, और सरकार उसके साथ है। कोई कागज़ी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आंखों के सामने डामर का पिघलना, धूप में काली चमकती सड़क और सफ़ेद चूने की लाइनें- यही असली रिपोर्ट कार्ड है।

गूगल मैप पर दिख रहा पंजाब का विकास

तरनतारन साहिब में 17 अक्टूबर को 19,000 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, यह पंजाब के अगले दशक की दिशा थी। मंडी बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, नगर परिषदें सब अलग-अलग रास्तों पर नहीं, एक बड़े लक्ष्य की ओर चल रही हैं। पंजाब का विकास अब किताबों में नहीं, गूगल मैप पर दिख रहा है। ट्रेडर को माल पहुंचाने में घंटों की बचत होती है, किसान की फसल समय पर मंडी पहुंचती है, गांव का युवा शहर में नौकरी पर उसी दिन लौट सकता है, एम्बुलेंस अटकती नहीं, गड्ढे नहीं, रफ्तार है। सड़कें पंजाब के आत्मविश्वास की नई परिभाषा बन रही हैं।

पंजाब में घोषणा नहीं मशीनें बोल रही है

राजनीति में भाषण बहुत हुए, योजनाएं बहुत आईं, लेकिन जो इस वक्त हो रहा है, वह एक नया रिकॉर्ड लिख रहा है। यह काम विपक्ष भी देख रहा है, कार्यकर्ता भी, गांव का बुजुर्ग भी और शहर का व्यापारी भी। मगर सबसे ज्यादा यह बात जनता समझ रही है कि यह सिर्फ विकास नहीं, विकास की भाषा का बदलाव है। यहां घोषणा नहीं, जमीन पर चलती मशीनें बोल रही हैं। पंजाब के नक्शे पर डामर की ये काली लंबी लकीरें कल की नहीं, आज की गवाही हैं। और कहानी इतनी सी है, सड़कें अब सिर्फ बन नहीं रहीं, टिक भी रही हैं।

यह भी पढ़ें करीब 150 लोगों को मार अब भारत की ओर चला साइक्लोन ‘दित्वा’, मौसम विभाग का इन राज्यों में अलर्ट

संबंधित खबरें