बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूटी ज्वेलरी शॉप, मूकदर्शक बना रहा शॉप मालिक

Bihar Crime News : सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित टारी बाजार में गुरुवार (27 नवंबर, 2025) को एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये के गहने लूट लिए गए। छह हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और इस दौरान 10 से 12 राउंड गोलीबारी भी की गई।

ज्वेलरी शॉप के मालिक कृष्णा सोनी को दुकान के अंदर बंधक बनाकर बदमाशों ने गहनों को बोरी में भर लिया और फरार हो गए। लूटे गए गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लूट का वीडियो और बदमाश की गिरफ्तारी

इस लूट की वारदात का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइकों पर कुल छह बदमाश आए। एक बाइक पर तीन बदमाश सवार हैं और गोलीबारी कर रहे हैं, जबकि दूसरी बाइक पर दो बदमाश हैं। तीसरा बदमाश बोरी लेकर खड़ा है, जिसके बाद वह भी बाइक पर बैठकर फायरिंग करते हुए फरार हो जाता है।

दूसरी ओर, इस घटना में शामिल छह बदमाशों में से एक को पकड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पीछा करके इस बदमाश को पकड़ लिया। यह बदमाश टारी गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

वहीं, सीवान के एसपी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। बता दें कि जिले में पहले भी इस तरह से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इस घटना से एक बार फिर पुलिस और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है।

यह भी पढ़ें किसी की मौत होने पर भी न तो…..BLO की हो रही मौतों को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर फूटा गुस्सा

संबंधित खबरें

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

Recommended Stories