भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

इमरान खान के साथ जेल में क्या हुआ? बहनों के साथ बदसलूकी, PTI का धरना प्रदर्शन

Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पाकिस्तान की सरकार पर लंबे समय से उन्हें जेल में टॉर्चर करने का आरोप लगता रहा है। इसी बीच इमरान की बहनों ने पाक सरकार पर आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें भाई से मिलने नहीं दे रही है।

23 दिन से नहीं मिले परिवार वाले

इमरान खान का परिवार 23 दिनों से इमरान से नहीं मिला है। पाकिस्तान ने इन सभी दावों को खारिज किया है। पाकिस्तान कहता है कि हत्या की खबरें झूठी हैं। इमरान खान जिंदा हैं और जेल में हैं। इमरान खान की बहनों ने आरोप लगाया कि पाक हुकूमत ने प्रदर्शनकारियों के साथ बेरहमी की और पंजाब पुलिस पर बाल पकड़कर घसीटने के आरोप लगाए हैं।

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का धरना प्रदर्शन

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने भी जेल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इमरान खान की स्वास्थ्य रिपोर्ट साझा करने की मांग कर रहे थे।

इसी बीच अफगानिस्तान ने इमरान को जेल में मार देने का दावा किया है, जिसके बाद से मामला गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। इमरान को मार देने वाली बात पर पाकिस्तान ने इन दावों को झूठा करार दिया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का ट्वीट

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भी बड़ा दावा किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सूत्रों के हवाले से लिखा, “पाकिस्तानी हुकूमत पर आरोप है कि उन्होंने जेल में ही इमरान खान की हत्या कर दी है।”

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories