छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-एसयूवी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पाँच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुकली गांव के पास उस समय हुई, जब एक एसयूवी (SUV) कार की आमने-सामने की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने तुरंत शुरू किया बचाव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुकली गांव के पास देर रात ट्रक और एक गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी तेज थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहाँ उनका उपचार जारी है।

पांच लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, नवागढ़ के कुछ ग्रामीण एक एसयूवी से दूसरे गांव में बारात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सुकली गांव के पास उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर एक ट्रक से हो गई। दुर्घटना में पाँच लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हुए।

पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?

कॉलेज के पास बलात्कार की घटना के बाद LSR कॉलेज में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- मतभेद का मतलब टकराव नहीं, फैसले बहुमत से हुए

Recommended Stories