Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मॉक ड्रिल, NSG और पंजाब पुलिस के जवान तैनात

Amritsar News : अमृतसर में एनएसजी (NSG) और पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। पहले दुर्गियाना मंदिर में मॉक ड्रिल की गई, इसके बाद जीएनडीयू (GNDU) गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में जारी है। प्राथमिक जानकारी के आधार पर मीडिया को कवरेज करने से मना किया गया है।

आधी रात अमृतसर में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो के अचानक पहुंचने से हलचल मच गई। शहर के कई संवेदनशील इलाकों में पंजाब पुलिस और एनएसजी ने मिलकर बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की।

एक ब्लास्ट का सीन क्रिएट किया गया

सबसे पहले, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर एनएसजी की टीम ने एक विस्फोट (ब्लास्ट) का सीन क्रिएट किया और उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की। इसी तरह देर रात दुर्गियाना मंदिर के बाहरी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की मॉक ड्रिल की गई।

पुलिस फिलहाल इस पूरे ऑपरेशन को “मॉक ड्रिल” ही बता रही है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह कवायद पूरी तरह गोपनीय रखी गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी पहले से साझा नहीं की।

गुरुनगरी अमृतसर संवेदनशील शहर

सूत्रों के मुताबिक, यह मॉक ड्रिल संभावित आतंकी हमलों या किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए की जा रही है। हाल के दिनों में बढ़ते खतरे के मद्देनज़र गुरुनगरी अमृतसर को संवेदनशील शहर माना जा रहा है।

मॉक ड्रिल एक अभ्यास है जिसमें आपातकालीन स्थितियों जैसे हवाई हमला, आग या कोई अन्य दुर्घटना के लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि वे संकट के समय ठीक से प्रतिक्रिया दे सकें। इसमें सायरन बजाना, ब्लैकआउट (बिजली बंद करना) करना और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं। यह अभ्यास सुनिश्चित करता है कि आपात स्थिति में लोग घबराएं नहीं और अपनी और दूसरों की सुरक्षा कर सकें।

Shutterstock

मॉक ड्रिल क्यों महत्वपूर्ण है

यह किसी संगठन या शहर की आपातकालीन योजनाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण करने में मदद करता है। इस अभ्यास से लोगों को पता चलता है कि किसी आपात स्थिति में क्या करना है और क्या नहीं करना है। नियमित अभ्यास से लोग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहते हैं।

मॉक ड्रिल में लोगों को भागने, छिपने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और बुनियादी प्राथमिक उपचार जैसी प्रतिक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। ब्लैकआउट अभ्यास- कभी-कभी, अभ्यास के दौरान कुछ समय के लिए बिजली बंद कर दी जाती है, ताकि लोग अंधेरे में सुरक्षित रहने का तरीका सीख सकें। सायरन और रेडियो संचार की भी टेस्टिंग की जाती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे ठीक से काम कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज

UP News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने

Punjab News : राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 122वें दिन

Pune Exam Cheating : पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग परीक्षा के दौरान

Punjab News : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ऐसे समय

Aaj Ka Rashifal : 23 मई का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई

Indian Army Helicopter Crash : लद्दाख सेक्टर में बीते 20 मई को भारतीय सेना का