भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

दिल्ली ब्लास्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान: कहा- मुल्क का दुश्मन…

Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 14 लोगों की मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक और बयान सामने आया है। हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “देश का दुश्मन, हमारा दुश्मन है।”

ओवैसी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी संस्थान को बनाना आसान नहीं होता, और जिन शैक्षणिक संस्थानों को मुसलमानों ने मेहनत से खड़ा किया है, यदि कोई उन जगहों पर बैठकर देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश करता है, तो उनकी पार्टी ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा करती है।

हम ऐसी ज़हनियत की निंदा करते हैं”

ओवैसी ने दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में हिंदू भी मारे गए और मुस्लिम भी, और ऐसी सोच वाले लोगों की आलोचना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “जो मुल्क का दुश्मन है, वो हमारा दुश्मन है। अगर ऐसी हरकतें होती रहीं, तो कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती मिलती रहेगी।”

मुसलमान सेकेंड क्लास सिटिजन नहीं बन सकते”

अपने भाषण में ओवैसी ने उस सोच पर भी हमला बोला, जो मुसलमानों को ‘दोयम दर्जे का नागरिक’ बनाए जाने की बात करती है। उन्होंने कहा, “अगर कोई सोचता है कि मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया जाएगा, तो याद रखो… नस्लें खत्म हो जाएंगी लेकिन हम बाइज्जत हिंदुस्तानी बनकर ही रहेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान लोकतंत्र के दायरे में रहते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।

मस्जिदें बचाएंगे, और जरूरत पड़ी तो लाखों बनाएंगे”

ओवैसी ने धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर भी कठोर रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मस्जिद को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो मुसलमान उसे बचाएँगे, और यदि एक मस्जिद गिराई जाएगी, “तो हम लाखों मस्जिदें बनाएंगे।”

हम देश से नफरत नहीं करते… जुल्म से करते हैं”

ओवैसी ने साफ कहा कि मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव करना देश को कमजोर करता है। उन्होंने कहा, “हमने कभी अपने देश से नफरत नहीं की। हमने जुल्म करने वालों से नफरत की है। मुसलमानों के साथ नाइंसाफ़ी करोगे तो भारत कैसे विकसित बनेगा?”

“19 करोड़ मुसलमानों को हिकारत से देखोगे तो शांति कैसे आएगी?”

ओवैसी ने संविधान के मूल अधिकारों की याद दिलाते हुए कहा कि समानता का अधिकार सभी का है—और जब तक 19 करोड़ मुसलमानों को बराबरी की नजर से नहीं देखा जाएगा, तब तक भारत दुनिया का शांतिप्रिय देश नहीं बन सकता।

उन्होंने मस्जिद के एक फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि मुसलमानों ने कोर्ट के खिलाफ कोई गलत कदम नहीं उठाया, लेकिन कुछ अन्य मामलों में ऐसा करने वालों पर कोई चर्चा तक नहीं होती।

हमारी वतन से मोहब्बत किसी हुक्मरान पर निर्भर नहीं”

अंत में ओवैसी ने कहा, “हमारी वतन से मोहब्बत इसलिए नहीं कि कोई खास व्यक्ति हुक्मरान है… बल्कि इसलिए कि यह हमारा मुल्क है। हमारा वतन है।”

यह भी पढ़ें निधन से कुछ समय पहले ही जारी हुआ था आखिरी फिल्म का पोस्टर, जल्द ही एक आखिरी बार सिनेमाघरों में दिखेंगे धर्मेंद्र

संबंधित खबरें

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

Recommended Stories

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे