Sri Anandpur Sahib : पंजाब विधानसभा सत्र में तीन जगह धार्मिक स्थल घोषित, ये दुकानें रहेंगी बंद

Sri Anandpur Sahib : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब, अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब गलियारा, और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर दिया है। इस दौरान पवित्र शहर में मांस (मीट), शराब और तंबाकू पर सख्त पाबंदी होगी। यह प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पारित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर हरिमंदिर साहिब गलियारा में हालांकि पहले से ही लोगों ने इस क्षेत्र को पवित्र रखा है, लेकिन अब यह आधिकारिक तौर पर होगा। सदन में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही समाप्त हो गई है।

गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर यूनिवर्सिटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब सरकार श्री आनंदपुर साहिब के चंगर क्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से एक नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना को भी अंतिम रूप दे रही है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा ढांचे को मजबूत करेगा और स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

खालसा पंथ की स्थापना

श्री आनंदपुर साहिब से खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। 2009 में नौ विधानसभा क्षेत्र (गढ़शंकर, नवांशहर, बंगा, आनंदपुर साहिब, बलाचौर, चमकौर साहिब, रूपनगर, मोहाली और खरड़) को मिलाकर यह क्षेत्र बनाया गया था। यहां से पहली बार रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के डॉ. दलजीत सिंह चीमा को हराया था।

संबंधित खबरें

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

Recommended Stories