श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हुआ गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी शताब्दी समारोह

Guru Tegh Bahadur Ji : श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में भव्य समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आरंभ हुए, जिनमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

बड़ी संख्या में पहुंच रही संगत

धार्मिक समागम में संगत बड़ी संख्या में पहुंच रही है। शबद-कीर्तन और श्रद्धा पूर्ण वातावरण में पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पंजाब सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री स्वयं प्रबंधों की देखरेख कर रहे हैं।

सुविधाओं के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च

समारोह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूपनगर प्रशासन ने विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। “anandpursahib350.com” वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च किए गए हैं। इन पर शटल बस रूट, टेंट सिटी, ट्रॉली सिटी, ट्रैफिक डायवर्जन और सभी प्रमुख कार्यक्रमों की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध होगी, ताकि संगत को यात्रा और ठहरने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

ड्रोन शो और कीर्तन दरबार का आयोजन

इसके बाद सर्वधर्म सम्मेलन की शुरुआत हुई। डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों और श्री श्री रवि शंकर सहित अलग-अलग धर्मों के संत-महापुरुषों ने संगत को संबोधित किया और गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी तथा मानवता के लिए उनके महान योगदान को याद किया। शाम को गुरु साहिब के जीवन पर आधारित ड्रोन शो और कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

वहीं 24 नवंबर को पहली बार चंडीगढ़ के बाहर श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। तैयारियों के साथ विशेष विधानसभा स्थल बना दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस सत्र में बड़े फैसले लिए जाएंगे।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories