मशहूर पंजाबी सिंगर का निधन, 37 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Harman Sidhu Died : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू का निधन हो गया है। हरमन सिद्धू की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जिसने फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है। सिद्धू की मौत से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। हरमन सिद्धू ने 37 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम हरमन सिद्धू मानसा से अपने होमटाउन खियाला लौट रहे थे। उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई और मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मानसा सिविल अस्पताल भेजा गया है।

कार और ट्रक की जोरदार टक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन सिद्धू के परिवार में उनकी पत्नी और उनकी बेटी हैं। उनके पिता का निधन डेढ़ साल पहले हुआ था। ‘ए साइलेंट सोल’ नामक एक एक्स पेज ने हरमन सिद्धू की कार और ट्रक की भिड़ंत की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पंजाब से एक दिल तोड़ने वाली खबर, राइजिंग स्टार हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह अपने गांव जा रहे थे। अब वह हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।”

संबंधित खबरें

भारी हंगामे के बीच तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगाई दीपम, कई नेताओं को नजरबंद करने का आरोप

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

बाबा रामदेव के ‘पाखंडी-ढोंगी’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो…!

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, 14 छक्कों से मचाया तहलका

Recommended Stories