भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Fighter Plane Crashes: दुबई एयर शो में तेजस एयर क्राफ्ट क्रैश, पायलट की दर्दनाक मौत

Fighter Plane Crashes: दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर भारतीय समय अनुसार 3.40 बजे यह हादसा हुआ।

विमान पायलट की मौत

हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है। विमान हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई है। पायलट खुद को इजेक्ट नहीं कर पाया। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे पर धुएं का गुबार देखा गया।

क्या हैं विमान की खासियत

बता दें कि, तेजस एक 4.5-जेनरेशन का मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एयर-डिफेंस मिशन, ऑफेंसिव एयर सपोर्ट और क्लोज-कॉम्बैट ऑपरेशन करने के लिए बनाया है। यह अपनी क्लास के सबसे हल्के और सबसे छोटे फाइटर प्लेन में से एक माना जाता है।

जीरो स्पीड-जीरो ऊंचाई पर भी सुरक्षा

इस विमान की खासियत है कि इसका मार्टिन-बेकर (Martin-Baker) ज़ीरो-ज़ीरो इजेक्शन सीट। यह सीट पायलट को जीरो स्पीड और जीरो ऊंचाई पर भी सुरक्षित इजेक्ट होने की क्षमता देती है, जैसे टेकऑफ, लैंडिंग या लो-लेवल उड़ान के समय। इसमें खास सिस्टम होता है जो कैनोपी को उड़ाकर पायलट को तेजी से बाहर निकालता है और पैराशूट खोलकर उसे सुरक्षित नीचे उतरने में मदद करता है।

दुनियाभर की एयरोस्पेस कंपनियां

दुबई एयर शो में अंतर्राष्ट्रीय विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां दुनिया की बड़ी एयरोस्पेस कंपनियां, एयरलाइंस, एयर फोर्सेज और टेक्नोलॉजी कंपनियां नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एरोस्पेस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करती हैं। बता दें कि पांच दिन के एयरशो का शुक्रवार को आखिरी दिन था।

संबंधित खबरें

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

ईरान पर अमरीका का ‘इकोनॉमिक अटैक’: क्या मोजतबा खामेनेई की जवाबी कार्रवाई से भड़केगी जंग?

Recommended Stories