भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

ना हाथ उठाया, ना वार किया, टीचर ने ऐसे ले ली मासूम छात्रा की जान

Palghar Student Death : महाराष्ट्र के पालघर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शिक्षक की सजा ने एक मासूम की जान ले ली। वैसे तो आए दिन शिक्षक की मार से छात्र के मौत की खबर सामने आती रहती है, लेकिन इस बार का मामला ऐसा है जहां, शिक्षक ने ना तो हाथ उठाया और ना ही किसी तरीके से घातक वार किए, लेकिन मासूम की जान चली गई। आखिर कैसे ?

टीचर ने किया उठक-बैठक के लिए मजबूर

दरअसल, आरोप है कि महिला टीचर ने 13 साल की मासूम छात्रा को स्कूल देर से आने पर पीठ पर टंगे बैग के साथ 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया था, जिसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पूरा मामला

यह पूरा मामला पालघर जिले के वालिव थाना क्षेत्र के सातीवली का है। जहां 8 नवंबर को एक निजी स्कूल के महिला टीचर ने बच्ची को देर से आने पर स्कूल से नहीं बल्कि इस दुनिया से विदा कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बता दें कि मासूम छात्रा की मौत के बाद स्थानीय निवासियों और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात टीचर को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय है। वहीं वसई-विरार नगर निगम ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां का आरोप

वहीं अपनी बेटी की मौत के बाद शोक में पड़ी मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मृत्यु उसके टीचर द्वारा दी गई “अमानवीय सजा” के परिणामस्वरूप हुई, जिसने उसे स्कूल बैग पीठ पर रखकर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया था, जो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई।

संबंधित खबरें

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

ईरान पर अमरीका का ‘इकोनॉमिक अटैक’: क्या मोजतबा खामेनेई की जवाबी कार्रवाई से भड़केगी जंग?

Recommended Stories