अधिकारी ने ऑनलाइन गेमिंग के नुकसान भरने के लिए 1.58 करोड़ रुपये अपने ही बैंक से उड़ाए

Bank Officer Embezzlement : महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के सीतासावंगी ग्राम स्थित केनरा बैंक की शाखा से 1 करोड़ 58 लाख 47 हजार रुपये की चोरी हुई थी, जिसे अब भंडारा पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में पता चला कि बैंक के सहायक प्रबंधक मयूर छबिलाल नेपाले ने यह चोरी ऑनलाइन शेयर मार्केट ट्रेडिंग और गेमिंग में हुए नुकसान की भरपाई के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 करोड़ 7 लाख 1 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 24 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया था। इसके बाद आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भंडारा जिले के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की और केवल 3 घंटे में चोरी का पर्दाफाश कर दिया। चोरी के पैसे आरोपी ने अपने घर पर खड़ी कार में रखा हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

गेमिंग कर्ज चुकाने के लिए आरोपी ने चोरी की

भंडारा जिले के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने बताया कि आरोपी ने इस चोरी को कर्नाटक के हुबली जिले में हुई बैंक चोरी की तरह ही अंजाम दिया। उसने बैंक के स्ट्रांग रूम को अनलॉक किया, सीसीटीवी डिस्कनेक्ट कर दिया, डीवीआर निकाल लिया और तीन बैग में पैसे भरकर नागपुर अपने घर ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर ऑनलाइन गेमिंग के कारण लगभग 80 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

बाबा रामदेव के ‘पाखंडी-ढोंगी’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो…!

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, 14 छक्कों से मचाया तहलका

‘पंजाब और पंजाबियों की भलाई को प्राथमिकता’, अकाली दल की NDA में वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी

Recommended Stories