Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

नवाब मलिक को MP MLA कोर्ट से बड़ा झटका, डी-कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Money Laundering Case : मुंबई की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट (MP MLA Court) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गंभीर आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने माना कि मामले में प्रथम दृष्टया में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके आधार पर आरोप तय किए जा सकते हैं।

डिस्चार्ज एप्लिकेशन खारिज, कंपनी भी बनी आरोपी

नवाब मलिक से जुड़ी कंपनी मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा दायर डिस्चार्ज एप्लिकेशन को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि इस कंपनी ने दावा किया था कि जब कथित अवैध गतिविधि हुई, तब कंपनी का अस्तित्व ही नहीं था। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

डी-कंपनी से अवैध कमाई का आरोप

कोर्ट ने अपने अवलोकन में कहा कि नवाब मलिक पर यह आरोप है कि उन्होंने डी-कंपनी (दाऊद कंपनी) से जुड़े हसीना पारकर, सलीम पटेल और आरोपी सरदार खान के साथ मिलकर अवैध रूप से हासिल की गई संपत्ति की मनी लॉन्ड्रिंग की। कोर्ट ने इसे “अपराध की आय” माना है।

नवाब मलिक ने आरोप तय करने की प्रक्रिया को 6 हफ्ते आगे बढ़ाने की मांग की और खुद को निर्दोष बताते हुए राहत मांगी। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार 4 हफ्तों के भीतर आरोप तय करना अनिवार्य है, इसलिए प्रक्रिया स्थगित नहीं हो सकती।

एक अन्य आरोपी का बयान जेल में दर्ज होगा

मामले के एक और आरोपी, जो 1993 के बम धमाकों में सजा काट रहा है, आज कोर्ट में पेश नहीं हो सका। इसलिए कोर्ट ने उसके लिए आरोपों से जुड़े दस्तावेज जेल भेजने और वहीं उसका बयान दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

PMLA की धारा 3, 4 और 17 के तहत आरोप

स्पेशल कोर्ट ने नवाब मलिक के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) एक्ट 2002 की धारा 3, 4 और 17 के तहत आरोप तय किए हैं, जो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर अपराधों को कवर करती हैं।

यह भी पढ़ें प्रशांत किशोर ने करारी हार पर तोड़ी चुप्पी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ कहा ?

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने