पी.यू. सीनेट चुनावों की तारीख का ऐलान न करने पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह का केंद्र की तीखी आलोचना

Chandigarh : पंजाब के कैबिनेट मंत्री **श्री हरभजन सिंह ईटीओ** ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की इस बात के लिए **कड़ी आलोचना** की है कि उसने पंजाब विश्वविद्यालय (**पीयू**), चंडीगढ़ की **सीनेट चुनावों** की तारीख का अब तक ऐलान नहीं किया है।

“अब तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालाँकि केंद्र सरकार ने विवादित अधिसूचना को रद्द करके एक कदम **पीछे** ज़रूर लिया है, लेकिन अब तक अगले चुनावों की तारीख घोषित नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, पंजाबियों, विशेषकर छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और विश्वविद्यालय की **संघीय संरचना** को बहाल कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

सीनेट के 91 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सीनेट के **91 सदस्यों** का कार्यकाल **31 अक्तूबर 2024** को समाप्त हो गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन चुनावों के लिए कोई समय-सारणी घोषित नहीं की है, जो विश्वविद्यालय की **लोकतांत्रिक संरचना पर सीधा हमला** है।

चुनाव घोषित होने तक केंद्र के खिलाफ वीरोध

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देश की **लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान** करना चाहिए, अन्यथा समाज के हर वर्ग की ओर से उसे **विरोध का सामना** करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सीनेट चुनावों की तारीख की घोषणा होने तक केंद्र सरकार के खिलाफ़ विरोध इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विश्वविद्यालय की संघीय संरचना पर भाजपा के सीधे हमले की हर मंच पर **निंदा** करेगी।

यह भी पढ़ें हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और महान शहादत पर शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत

संबंधित खबरें

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

Recommended Stories