Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

टारगेट किलिंग की संभावित साजिश नाकाम, हथियार सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर राज्य में लक्षित हत्या (टारगेट किलिंग) की संभावित कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ दी।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के काज़ी कोट कलाँ निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और मुहम्मद सिंह, अमृतसर के बोरीवाला बाजार, गेट हकीमान निवासी लवीश नाहर और अमृतसर के प्रीत एवेन्यू, गेट हकीमान निवासी अमरबीर सिंह के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक 9 मिमी ग्लॉक पिस्तौल (एक मैगज़ीन और पाँच जिंदा कारतूस सहित) तथा एक .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल (एक मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस सहित) शामिल हैं।

हथियारों की डिलीवरी का इंतजाम

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से यह पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पुर्तगाल-आधारित एक वांछित गैंगस्टर के निकट संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में विदेशी हैंडलर ने बरामद किए गए हथियारों की आपूर्ति (डिलीवरी) का प्रबंध किया था।

आरोपियों ने की थी लोगों की रेकी

डीजीपी ने आगे बताया कि जाँच से यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने बटाला और अमृतसर के कुछ व्यक्तियों की रेकी (जासूसी) की थी और वे इन आधुनिक हथियारों की सहायता से उनकी हत्या करने वाले थे। गिरोह की गतिविधियों से जुड़े अहम सुरागों की जाँच की जा रही है।

अमृतसर क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने इस कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीमों ने इन आरोपियों को अमृतसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपियों की गतिविधी

एआईजी ने कहा कि जाँच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के इशारों पर अलग-अलग समय पर हथियारों और पैसों का लेन-देन करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

इस संबंध में केस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 66 दिनांक 09.11.2025 को दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें अभिनेता धर्मेंद्र की की तबियत खराब, पति से मिलने अस्पताल पहुंची हेमा मालिनी

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज