Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब में 71 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

संक्षेप में मुख्य समाचार

  • पंजाब में **71 शिक्षकों** को **राज्य शिक्षक पुरस्कार** मिलेगा।
  • पुरस्कार समारोह **आनंदपुर साहिब** में आयोजित होगा।
  • **10 शिक्षकों** को **यंग टीचर अवार्ड** समेत अन्य विशेष सम्मान।
  • राज्य में **शिक्षा क्षेत्र** में तेज़ी से प्रगति हुई है।
  • विद्यार्थियों में **उद्यमिता** (**Entrepreneurship**) बढ़ाई जा रही है।

Punjab News : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री **हरजोत सिंह बैंस** ने घोषणा की है कि **विश्व शिक्षक दिवस (5 अक्तूबर)** के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान **71 सरकारी शिक्षकों** को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशेष योगदान के लिए गौरवमय **राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025** से सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के शिक्षा क्षेत्र में इन अध्यापकों के **समर्पण और शानदार योगदान** की प्रशंसा करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह पुरस्कार केवल शिक्षकों की उपलब्धियों का ही सम्मान नहीं करती, बल्कि उनके उस **समर्पण और मेहनत** को भी मान्यता देती है, जिसके बल पर वे विद्यार्थियों के सपनों को साकार करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए **मार्गदर्शक** बनते हैं।

10 शिक्षकों को यंग टीचर समेत पुरस्कार

स्टेट अवार्डों संबंधी जानकारी साझा करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि **55 शिक्षकों** को **राज्य शिक्षक पुरस्कार** प्रदान किया जाएगा (जिनमें 34 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और 21 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं)। इसके अतिरिक्त **10 शिक्षकों** को **यंग टीचर अवार्ड** (6 सेकेंडरी और 4 प्राइमरी शिक्षक) दिया जाएगा। तीन शिक्षकों को **विशेष शिक्षक पुरस्कार** और तीन को उनकी विशिष्ट **नेतृत्व क्षमता** के लिए **प्रबंधकीय (एडमिनिस्ट्रेटिव) पुरस्कार** प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता को मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक **पदक, शॉल और प्रशस्ति-पत्र** देकर सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में तेजी से प्रगति

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब का शिक्षा क्षेत्र **तेज़ी से तरक्की** कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट टीचर अवार्ड समारोह राज्य सरकार के शिक्षकों की कार्यकुशलता को मान्यता देने और उनको और अधिक मेहनत करने के लिए **प्रेरित** करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, ताकि राज्य के शिक्षा क्षेत्र में **उद्यमिता और समर्पण** के सभ्याचार को और प्रोत्साहित किया जा सके। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब **नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) 2024** में सभी राज्यों को पछाड़ कर **अग्रणी** रहा। इसी तरह **11वीं श्रेणी** के विद्यार्थियों के लिए **उद्यमिता (Entrepreneurship)** को मुख्य विषय के तौर पर शामिल करने में पंजाब देश भर में **पहला राज्य** बन गया है। इस विषय को शामिल करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में **उद्यमी मानसिकता** को प्रोत्साहित करना है ताकि वे नौकरी माँगने वाले नहीं, बल्कि **रोज़गार देने वाले** बनें। इस वर्ष सरकारी स्कूलों की बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने **नीट और जे.ई.ई. मेन्स एवं एडवांस्ड** जैसी कठोर परीक्षाओं में कामयाबी हासिल की है, जो राज्य में शिक्षा क्षेत्र की प्रगति को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने