Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप में मुख्य समाचार

  • पंजाब पुलिस ने **हथियार तस्करी** का बड़ा नेटवर्क पकड़ा।
  • **दो आरोपियों** को हथियारों के साथ **गिरफ्तार** किया गया।
  • आरोपियों का **पाकिस्तान से जुड़ाव** पाया गया।
  • **ड्रोन** के ज़रिए हथियार और ड्रग्स तस्करी होती थी।
  • **फ़िरोज़पुर** और **मलोट** से आरोपी हिरासत में लिए गए।

Punjab News : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए **सीमा पार (पाकिस्तान) से हथियार तस्करी** के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। मुक्तसर पुलिस ने **दो हथियार तस्करों** को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ज़िला पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना सिटी मलोट की पुलिस ने फ़िरोज़पुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में **ड्रोन के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की तस्करी** करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है।

पाकिस्तान तस्करों से जुड़े होने का पता चला

एसएसपी **डॉ. अखिल चौधरी** ने बताया कि थाना सिटी मलोट की टीम ने एक आरोपी को **अवैध हथियारों** के साथ गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसके एक और साथी को भी फ़िरोज़पुर से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के **पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध** पाए गए हैं। ये तस्कर ड्रोन के माध्यम से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **रवि सिंह** निवासी गाँव छोटा मेगा राय, उत्तर ज़िला फ़िरोज़पुर और **संदीप कुमार उर्फ़ राजू लंबा** निवासी गाँव बड़ा मेगा राय, उत्तर ज़िला फ़िरोज़पुर के रूप में हुई है। इनके पास से **दो नौ एमएम पिस्तौल और तीन ज़िंदा कारतूस** बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी रवि को मलोट और उसके साथी संदीप को फ़िरोज़पुर ज़िले से गिरफ्तार किया गया है।

एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ

प्राथमिक जाँच में यह बात सामने आई है कि इन आरोपियों का **सीमा पार के तस्करों से गहरा संबंध** है, जिनमें एक प्रमुख **पाकिस्तान स्थित हैंडलर** भी शामिल है जो हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में सक्रिय है। ये आरोपी ड्रोन के ज़रिए सीमा पार से भेजे गए हथियारों की खेप प्राप्त कर अपने स्थानीय संपर्कों तक पहुँचाते थे। इस ऑपरेशन में न केवल बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं, बल्कि **सीमा पार हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क** का भी पर्दाफाश हुआ है।

यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने