Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मानव तस्करी पर पंजाब में राज्य स्तरीय मंथन: अंतरराज्यीय सहयोग और साइबर निगरानी पर जोर

Punjab News : पंजाब पुलिस के **कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सी ए डी)** ने **एनजीओ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन** के सहयोग से स्टेट जुडिशियल अकादमी में **मानव तस्करी** पर **राज्य स्तरीय परामर्श सत्र** आयोजित किया।

पुलिस महानिदेशक (**डीजीपी**) पंजाब **गौरव यादव** ने उद्घाटन भाषण में ज़ोर देते हुए कहा कि मानव तस्करी एक **गंभीर अपराध** है, जिसमें विशेष रूप से **आर्थिक लाभ** के लिए **कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों** को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अपराध **पीड़ितों की ज़िंदगी को तबाह** कर देता है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर लंबे समय तक असर पड़ता है, और इस दिशा में **ठोस कार्रवाई** की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक निरंतर **अंतर्राज्यीय अपराध** होने के कारण इसे पुलिस और अन्य सरकारी संस्थाओं, जैसे कि **श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग** और विभिन्न राज्यों के **गैर-सरकारी संगठनों**, के सहयोग के बिना **नहीं रोका जा सकता**।

डीजीपी ने मानव तस्करी को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए **अंतर्राज्यीय और अंतर-एजेंसी सहयोग** की आवश्यकता पर विशेष ज़ोर दिया।

इस परामर्श सत्र में **पंजाब पुलिस, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा श्रम विभाग** के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारत दुनिया में मानव तस्करी विरोधी सबसे सख्त देशों में शामिल

विशेष डीजीपी (**सी ए डी**) पंजाब **गुरप्रीत दियो** ने कहा कि भारत अब **मानव तस्करी विरोधी सबसे मज़बूत कानूनों** वाले देशों में से एक है और **भारतीय न्याय संहिता** के ज़रिए इन कानूनों को और अधिक **मज़बूती** मिली है। उन्होंने कहा कि मज़बूत कानूनों को **मज़बूत कार्यान्वयन पद्धति** से जोड़ना आवश्यक है, क्योंकि केवल कानून अपने आप में इस अपराध को समाप्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमें तत्काल जिन चीज़ों की ज़रूरत है, उनमें शामिल हैं, **जन-जागरूकता**, सभी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच **सुदृढ़ तालमेल**, और सबसे महत्वपूर्ण **अपराधियों के ख़िलाफ़ समय पर कानूनी कार्रवाई**।

एजेंसियों ने साझा किए सहयोग और समाधान

इस कार्यक्रम के दौरान विशेष डीजीपी रेलवे **शशि प्रभा**, जिनके साथ खड़गपुर और अंबाला के लिए रेलवे सुरक्षा के डिविजनल कमिश्नर **अरुण त्रिपाठी** और **प्रकाश कुमार पांडा** भी मौजूद थे, ने **रेलवे सुरक्षा बल, ग़ैर-सरकारी संगठनों और पंजाब राज्य जीआरपी** के बीच **सहयोग की रूपरेखा** पर चर्चा की।

स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम पंजाब **वी. नीरजा** ने प्रतिभागियों को मानव तस्करी अपराध से निपटने में **साइबरस्पेस की भूमिका** और उसके उपयोग से अवगत कराया। एसपी सिविल राइट्स राजस्थान **हर्षवर्धन अग्रवाला** ने राजस्थान में मानव तस्करी से निपटने के लिए अपनाई जा रही **सर्वोत्तम प्रथाओं** पर प्रस्तुति दी।

अन्य जगहों की पुलिस की भी भारीदारी, आयोगों ने दिए सुझाव

इस विचार-विमर्श में **हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश** और **यू आई डी ए सी चंडीगढ़** के क्षेत्रीय कार्यालय के पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया। **पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल** और **पंजाब राज्य बाल आयोग की चेयरपर्सन कंवरदीप सिंह** ने भी इस परामर्श सत्र में शिरकत की और अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM मान: सीमा सुरक्षा, कृषि व बुनियादी ढांचे के लिए तत्काल मदद की मांग

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने