Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के साथ की बैठक, पंजाब में निवेश और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई ताकत

Punjab Development : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने गुरुग्राम में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी इन्वेस्ट पंजाब पहल के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हमें 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है और इन निवेशों से साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

पंजाब में निवेश करने के लिए उद्योगपतियों में रूची

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में उद्योगपति पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जिनमें स्टील, आईटी और सेमीकंडक्टर उद्योग शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब में एक हॉस्पिटल चेन भी स्थापित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इन्फोसिस लिमिटेड भी मोहाली में अपने प्लांट का विस्तार कर रही है, जो 2,500 पंजाबियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

औद्योगिक समितियां कर रही प्रतिनिधित्व

उन्होंने आगे बताया कि वर्धमान स्टील और हैप्पी फोर्जिंग द्वारा पंजाब में स्टील प्लांट स्थापित किए जाएँगे। इसके अलावा फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में 950 करोड़ रुपये का और निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने विभिन्न सेक्टरों की 24 औद्योगिक समितियों का गठन किया है और ये सभी समितियाँ अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। स्टील, भारी उद्योग, होज़री टेक्सटाइल, बाई-साइकिल, आईटी, सेमीकंडक्टर, प्रावधान और स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे विभिन्न उद्योगों की प्रत्येक समिति में 12 सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन समितियों की सभी रिपोर्टें इस हफ़्ते के भीतर प्रस्तुत कर दी जाएँगी क्योंकि इसके लिए आखिरी तिथि पहली अक्टूबर है। उन्होंने कहा कि इन सभी समितियों की उद्योग विभाग द्वारा नियमित तौर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हम एक नई औद्योगिक नीति लेकर आ रहे हैं जो उद्योग के हर सेक्टर का ध्यान रखेगी।

विधानसभा में राइट टू बिजनेस एक्ट पास

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा में राइट टू बिज़नेस एक्ट पास किया गया है, जिसमें सभी उद्योग जो हरी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और कई जो संतरी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, उन्हें उनकी लोकेशन के आधार पर 5 से 18 दिनों के भीतर अनुमतियाँ दी जाएँगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई उद्योग किसी प्रमाणित औद्योगिक पार्क या रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में स्थित है तो उसे 5 दिनों के भीतर सभी अनुमतियाँ मिल जाएँगी। उन्होंने बताया कि सभी निवेशकों को पंजाब में 45 दिनों के भीतर अनुमतियाँ मिल जाएँगी और यदि उद्योगों को 45 दिनों के भीतर अनुमतियाँ नहीं मिलती हैं तो प्रोजेक्ट अपने आप मंजूर माने जाएँगे।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार की उद्योग नीतियों को उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने सराहा, राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज