लद्दाख हिंसा: NSA के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक को दिग्विजय सिंह का खुला समर्थन, सरकार की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Digvijay Singh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से वांगचुक को जानते हैं और हाल ही में संसद की एक स्थायी समिति की यात्रा के दौरान उनके संस्थानों का दौरा किया था। उन्होंने वांगचुक को एक प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया जो शिक्षाविद, पर्यावरणविद, कार्यकर्ता और गांधीवादी हैं। सिंह ने कहा कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

NSA के तहत गिरफ्तार किए गए हैं सोनम

सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है और वे फिलहाल राजस्थान के जोधपुर की जेल में बंद हैं। वे लंबे समय से लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा देने और उसे संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय संरक्षण प्रदान करने की मांग कर रहे थे।

राष्ट्रदोह का मुकदमा गलत, कांग्रेस वांगचुक के साथ

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कहा था कि सोनम वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाना गलत है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी वांगचुक के समर्थन में खड़ी है। उल्लेखनीय है कि लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा में चार लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हुए। पुलिस ने आरोप लगाया है कि वांगचुक के भड़काऊ भाषणों ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिससे हिंसा भड़क गई।

यह भी पढ़ें : बरेली हिंसा पर प्रशासन का एक्शन: मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर बुलडोजर चलाया, बारातघर सील

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories