बरेली हिंसा पर प्रशासन का एक्शन: मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर बुलडोजर चलाया, बारातघर सील

Bareilly Violence : बरेली में हालिया तनाव को लेकर विवादों में आए मौलाना तौकीर रज़ा के करीबियों और रिश्तेदारों के खिलाफ ज़िला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए एक अवैध चार्जिंग स्टेशन को गिरा दिया। यह स्टेशन सपा पार्षद ओमान रज़ा द्वारा नाले पर अवैध रूप से बाउंड्री बनाकर संचालित किया जा रहा था। प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप

इसी मामले में मौलाना तौकीर रज़ा के रिश्तेदार मोहसिन रज़ा खान और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। मोहसिन, मननानी मियाँ का दामाद बताया जा रहा है। बीडीए और नगर निगम की टीम जब मोहसिन रज़ा के घर पर कार्रवाई के लिए पहुँची, तो उसकी अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। मोहसिन ने खुद पर हो रही कार्रवाई को राजनीतिक साज़िश बताया और आरोप लगाया कि यह सब कुछ भाजपा के आँवला जिलाध्यक्ष के कहने पर हो रहा है। उसने यह भी कहा कि वह 2005 में आईएमसी से अलग हो चुका है और अब तौकीर रज़ा से उसका कोई संबंध नहीं है। मोहसिन के पिता द्वारा कोर्ट का स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) दिखाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई फिलहाल रोक दी, लेकिन मोहसिन रज़ा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया।

तौकीर के रिश्तेदार का बारातघर भी किया सील

इसी दिन बीडीए की टीम ने एक अन्य कार्रवाई में तौकीर रज़ा के नज़दीकी माने जाने वाले शराफत के ‘हमसफ़र बारातघर’ को सील कर दिया। यह बारातघर नरियावल, शाहजहाँपुर रोड पर स्थित है और शराफत शहर के सूफ़ीटोला इलाके का निवासी है। बीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और अवैध निर्माण को लेकर बारातघर पर नोटिस चस्पा कर सीलिंग की कार्रवाई की। नोटिस में बताया गया है कि यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था, जिस कारण यह कदम उठाया गया।

प्रशासन की इन कार्रवाइयों को स्थानीय स्तर पर सख्ती और अनुशासन स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव 2027: भाजपा और सपा की सत्ता संघर्ष की नई रणनीति सामने, जानिए कौन रहेगा किससे आगे

संबंधित खबरें

भारी हंगामे के बीच तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगाई दीपम, कई नेताओं को नजरबंद करने का आरोप

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

बाबा रामदेव के ‘पाखंडी-ढोंगी’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो…!

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, 14 छक्कों से मचाया तहलका

Recommended Stories