Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा: संजीव अरोड़ा ने निवेशकों से की बैठक, विश्व स्तर पर विकास के अवसरों पर चर्चा

Agro food investment : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर “फ्लेवरिंग द फ्यूचर फ्रॉम फार्म गेट टू ग्लोबल प्लेट – एग्रो-फूड कारोबार में अवसरों का विस्तार” विषय पर पंजाब स्टेट नॉलेज सत्र का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया था।

निवेशक-हितैषी नीतियाँ तैयार कर रही है राज्य सरकार

समारोह में संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का कृषि क्षेत्र मज़बूत नींव रखता है और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशक-हितैषी नीतियाँ तैयार कर रही है और निवेशकों को पंजाब में उद्योग स्थापित करने के लिए 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान की जाएँगी। साथ ही उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए नई औद्योगिक नीति बनाने हेतु गठित स्वतंत्र समिति के बारे में भी जानकारी साझा की।

मंत्री अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में एग्रो-फूड क्षेत्र को विश्व स्तरीय हब बनाने की क्षमता है, जिससे राज्य के उत्पादों को खेतों से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुँचाया जा सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय समूहों से बैठक, चिराग पासवान ने की प्रशंसा

इस अवसर पर मंत्री अरोड़ा ने यू.ए.ई. के लूलू ग्रुप, रूस के ज़ियाक ग्रुप, एन.सी.एम.एल., जाफज़ा, एलोन्सन्स, बिट्ज़र, हल्दीराम और बीकानेर सहित अन्य समूहों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इन समूहों ने पंजाब में निवेश करने में अपनी रुचि व्यक्त की।

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान ने भी पंजाब पैवेलियन का दौरा किया और पंजाब के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने शीघ्र ही पंजाब का दौरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस कार्यक्रम में राखी गुप्ता भंडारी (आई.ए.एस.), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रबंधकीय सचिव कमल किशोर यादव (आई.ए.एस.), सी.ई.ओ. इन्वेस्ट पंजाब अमित ढाका (आई.ए.एस.), पंजाब विकास परिषद की वाइस-चेयरपर्सन सीमा बांसल तथा के.पी.एम.जी. टीम सहित अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें : बरनाला में त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने डेयरी फार्मों पर छापेमारी की, 50 किलो पनीर और रिफाइंड तेल सील

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने