Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

नरवर को CM डॉ. मोहन यादव का तोहफा: महिला सम्मेलन में करोड़ों की विकास योजनाओं का किया एलान

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरवर (शिवपुरी) में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व पर जगत जननी जगदंबा भवानी और सभी माताओं-बहनों को प्रणाम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि यूनान, मिस्र और रोम जैसी सभ्यताएँ समाप्त हो गईं, लेकिन भारत माता की जय बोलने वाले देश की संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है। यह मातृशक्ति के सम्मान और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि दुनिया के 200 से अधिक देशों में भारत ही एक ऐसा देश है, जहाँ बच्चा-बच्चा “भारत माता की जय” कहता है।

शिव-पार्वती की संस्कृति और विकास का संकल्प

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राम नवमी और कृष्ण जन्माष्टमी साल में एक बार मनाई जाती हैं, जबकि माँ दुर्गा के नौ दिन साल में दो बार मनाए जाते हैं। यह हमारे समाज में नारी शक्ति के उच्च स्थान को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सभी देवताओं की पूजा माता के बिना अधूरी होती है।

मुख्यमंत्री ने शिवपुरी के महादेव से जुड़ाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि शिवपुरी का हर कोना महादेव की शक्ति से जुड़ा हुआ है और वे खुद महाकाल की नगरी से आए हैं। महादेव और उनका परिवार हमारी संस्कृति के आनंद और ऊर्जा का स्रोत हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर शिवपुरी में 185 करोड़ की लागत से 65 से अधिक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया।

लाड़ली बहनों और किसानों को राहत की सौगात

लाडली बहनों के लिए उन्होंने कहा कि पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे। दिवाली के बाद उन्हें 1,500 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जाएगी, जिसे धीरे-धीरे 3,000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। किसानों के लिए भी सरकार ने कई योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सोयाबीन का भाव पिछले साल 4,800 रुपये था, जो इस साल बढ़कर 5,328 रुपये हो गया है। इसे 2028 तक 6,000 रुपये तक पहुँचाने की योजना है। भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ मिलेगा।

नरवर को विकास की ऊँचाई पर ले जाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने नरवर किले पर रोप-वे बनाने की भी घोषणा की, जिससे पर्यटन और विकास को नई ऊँचाई मिलेगी। जनपद पंचायत में आईटीआई की स्थापना की जाएगी ताकि युवाओं को रोजगार और तकनीकी शिक्षा के अवसर मिल सकें। 50 ग्रामों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा गौशाला का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे फसलों को नुकसान कम होगा और गौ माता की सेवा होगी।

सुविधाओं का विस्तार और विकास का भरोसा

उन्होंने मगरनी-नरवर के बीच सिंध नदी पर पुल के निर्माण की भी घोषणा की, जिससे आवागमन और व्यापार आसान होगा। थाना करैरा क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस चौकी में उन्नत किया जाएगा।

अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार कदम से कदम मिलाकर विकास के हर कार्य को पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें : गोवा में आम आदमी पार्टी ने खोला बीजेपी का डर का खेल, जनता कह रही: गुंडाराज नहीं चलेगा

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज