भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

लुधियाना में किसानों का बवाल: खराब सड़क और अव्यवस्था के खिलाफ टोल प्लाजा किया फ्री

Punjab News : पंजाब के **लुधियाना** में **लाडोवाल टोल प्लाज़ा** पर रविवार को **किसानों ने विरोध प्रदर्शन** किया और वहाँ मौजूद टोल टैक्स को कुछ समय के लिए **हटा दिया**। **भारतीय किसान मज़दूर यूनियन** के आह्वान पर सैकड़ों किसान दोपहर एक बजे से दो बजे तक टोल प्लाज़ा पर पहुँचे और इसे **वाहनों के लिए मुफ़्त** करा दिया। इस दौरान **हज़ारों वाहन बिना टोल टैक्स** के टोल प्लाज़ा से गुज़रे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कराया शांत

किसानों ने **मोटरसाइकिल रैली** के माध्यम से टोल प्लाज़ा पर पहुँचकर प्रदर्शन किया। सुरक्षा के इंतज़ाम भी कड़े थे। थोड़ी देर बाद प्रशासनिक अधिकारी, जिनमें **साहनेवाल की एसडीएम जसनीत कौर और डीसीपी** शामिल थे, मौक़े पर पहुँचे और किसानों को **शांत** कराया।

सड़क अव्यवस्था के खिलाफ किसानों का प्रतीकात्मक विरोध

यूनियन के प्रधान **दिलबाग सिंह** ने बताया कि **राहों रोड की ख़राब हालत** और दूसरी सड़कों पर **अनियंत्रित रेहड़ी फड़ियों** की वजह से क्षेत्रवासियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन **कोई ठोस कदम नहीं** उठाया गया। इसलिए किसानों ने **सांकेतिक रूप से** टोल प्लाज़ा को **एक घंटे के लिए मुफ़्त** कराने का निर्णय लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो **अगले रविवार को फिर से ऐसा विरोध** किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : एक ही दिन में 1,100 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में 20,668 मरीजों का इलाज, आशा वर्करों ने 1,471 गाँवों में 20,276 किटें की वितरित

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories