भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाढ़ प्रभावित हलका दिडबा के लिए तीन एम्बुलेंस रवाना कीं, मुफ्त चिकित्सा सेवा का आश्वासन

Punjab News : पंजाब के वित्त मंत्री **एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा** ने आज **हलका दिडबा** के **बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों** के निवासियों को **तत्काल चिकित्सा सेवाएँ** उपलब्ध करवाने के लिए रेस्ट हाउस, संगरूर से **तीन एम्बुलेंसों** को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रभावित इलाक़ों के लोगों को सेहत सुविधाएँ मुहैया करवाने के आदेश देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि **डॉक्टरों, नर्सों और फ़ार्मासिस्टों** से लैस ये एम्बुलेंसें बाढ़ के बाद उत्पन्न **स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों** से निपटने में सहायक होंगी और **पानी से फैलने वाली और अन्य बीमारियों** से लोगों को बचाने के लिए यह सेवा **अगले 15 दिनों** के लिए चलाई जाएगी। इस दौरान लोगों को **मुफ़्त चिकित्सीय जाँच और दवाइयाँ** उपलब्ध होंगी, जबकि **गंभीर मरीजों** को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।

आपदा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन करेंगे प्रस्तुत

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** की अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को **बेहतर मुआवज़ा** देने के लिए पूरी तरह **प्रतिबद्ध** है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में **आपदा प्रबंधन अधिनियम, खनन अधिनियम** और अन्य संबंधित क़ानूनों में ज़रूरी **संशोधन कैबिनेट की मंजूरी** के बाद प्रस्तुत किए जाएँगे।

**“रंगला पंजाब चढ़दी कला फंड”** अभियान को सफल करार देते हुए चीमा ने कहा कि **विदेशों में बसे पंजाबियों के बड़े योगदान** ने **पुनर्बहाली के प्रयासों** को मज़बूती प्रदान की है। उन्होंने **प्रवासी भारतीयों** का धन्यवाद किया, जिन्होंने इन कठिन समयों में **मदद का हाथ** बढ़ाया है।

हर संभव कदम उठाएगी सरकार

वित्त मंत्री ने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी की सहायता के लिए **हर संभव कदम उठाएगी**, जिसका उद्देश्य पंजाब को **मज़बूत और ख़ुशहाल** बनाना है। इस अवसर पर वित्त मंत्री के **ओएसडी एडवोकेट तपींदर सिंह सोही**, स्वास्थ्य विभाग की टीमें और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, ASI 5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

संबंधित खबरें

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 36 टेस्ट में ही किया MS धोनी का रिकार्ड ध्वस्त

अक्षय खन्ना बने असुरों के गुरु, महाकाली का खौफनाक टीजर आउट

‘गिरगिट भी शर्मा जाए…’ रायबरेली में CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत

दिवाली 2026 पर शुरू होगा Koffee With Karan 9, सलमान खान होंगे पहले मेहमान

आरक्षण हटाओ आंदोलन और महिला रिजर्वेशन पर सियासी लड़ाई, क्या है पूरा विवाद? जानिए वजह और मुख्य बातें।

Recommended Stories

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 36 टेस्ट में ही किया MS धोनी का रिकार्ड ध्वस्त

अक्षय खन्ना बने असुरों के गुरु, महाकाली का खौफनाक टीजर आउट

‘गिरगिट भी शर्मा जाए…’ रायबरेली में CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत

दिवाली 2026 पर शुरू होगा Koffee With Karan 9, सलमान खान होंगे पहले मेहमान

आरक्षण हटाओ आंदोलन और महिला रिजर्वेशन पर सियासी लड़ाई, क्या है पूरा विवाद? जानिए वजह और मुख्य बातें।