Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

यूपी में विधायकों की बैठक पर पंकज चौधरी की चिट्ठी, क्या ठाकुर-ब्राह्मण राजनीति को मिली नई हवा?

xyz

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बीजेपी के भीतर ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। पहले इस बैठक की चर्चा हुई और फिर नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की चेतावनी भरी चिट्ठी ने मामले को और हवा दे दी। अब विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि जब पहले ठाकुर विधायकों की बैठक हुई थी, तब बीजेपी चुप क्यों रही, और ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर इतनी सख्ती क्यों दिखाई गई।

इस पूरे विवाद ने बीजेपी को असहज कर दिया है। पार्टी के भीतर से भी आवाजें उठने लगी हैं कि क्या इस मामले में जल्दबाज़ी कर दी गई। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को सार्वजनिक चेतावनी देने के बजाय विधायकों से निजी तौर पर बातचीत कर मामला सुलझाना चाहिए था। अनुशासन के नाम पर जारी चिट्ठी ने उस मुद्दे को बड़ा बना दिया, जो शायद विधानसभा सत्र के साथ ही खत्म हो सकता था।

दरअसल, अगस्त महीने में ठाकुर यानी क्षत्रिय विधायकों की भी एक बैठक हुई थी, जिसे “कुटुंब परिवार” का नाम दिया गया था। उस बैठक के बाद विधायकों ने खुद माना था कि बैठक हुई है, लेकिन तब बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। सूत्र बताते हैं कि उस समय भी बातचीत के ज़रिये बात समझाई गई थी। यही फर्क अब सवालों की वजह बन गया है।

यूपी की राजनीति में ब्राह्मण और ठाकुर दोनों ही जातियों की भूमिका अहम मानी जाती है। ब्राह्मणों की आबादी करीब 10–12 फीसदी और ठाकुरों की 6–7 फीसदी मानी जाती है। संख्या भले कम हो, लेकिन इन दोनों जातियों का सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव काफी ज्यादा है। यही वजह है कि इनकी नाराज़गी किसी भी पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

बीजेपी की चिंता भी यही है। विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और अगर ब्राह्मण समाज में नाराज़गी गहराई, तो इसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है कि ठाकुरों की बैठक पर चुप्पी और ब्राह्मणों की बैठक पर कार्रवाई क्यों।

इस बीच ब्राह्मण विधायकों की बैठक के आयोजक, कुशीनगर से विधायक पीएन पाठक ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में ब्राह्मण समाज को मार्गदर्शक और विचारक माना गया है और उसका काम समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं।

विपक्ष इस मुद्दे को पूरी ताकत से भुनाने में जुटा है। उसका मकसद साफ है—ब्राह्मण समाज को यह एहसास कराना कि बीजेपी उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझती है। यूपी में करीब 37 साल से कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं बना है, और यही दर्द विपक्ष बार-बार उछाल रहा है।

हालांकि हकीकत यह भी है कि ब्राह्मणों के सामने विकल्प सीमित हैं। सपा और बसपा से उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं, और कांग्रेस की हालत भी कमजोर है। ऐसे में बीजेपी ही उनका मुख्य विकल्प बनी हुई है। सवाल सिर्फ इतना है कि क्या यह मुद्दा ब्राह्मण बनाम ठाकुर की राजनीति का रूप ले पाएगा, या बीजेपी समय रहते नुकसान की भरपाई कर लेगी। इसका जवाब आने वाले महीनों में ही साफ हो पाएगा।

संबंधित खबरें

776 रन और 72 छक्कों के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न मिलने से टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते

कौशांबी में जिस युवक का अंतिम संस्कार और 13वीं हो चुकी थी, वह अगले ही

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA ने 71 संस्थान सील किए, 83 नोटिस जारी किए

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक

यूपी में दूध और डेयरी उत्पादों पर बड़े अभियान के तहत 489 जगह छापेमारी कर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों

वैभव के डेब्यू को लेकर बैटिंग कोच ने साफ किया कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू के करीब हैं और करोड़ों भारतीयों

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम