देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के एडवांस फीचर्स क्या हैं? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई हर एक बात

atm (2)
atm (2)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में गुवाहाटी और कोलकाता के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके एडवांस फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन दो राज्यों को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर सेवा होगी, जो लंबी दूरी की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी।

रेल मंत्री के मुताबिक, इस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यह एक पूरी तरह एडवांस्ड ट्रेन है। इसमें फायर सेफ्टी सिस्टम, वॉटर स्प्रिंकलर, AI इंटीग्रेटेड कैमरे, और सेंसर आधारित दरवाजे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ट्रेन में सफाई को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से कोलकाता और असम के बीच यातायात पर बड़ा सकारात्मक असर पड़ेगा। बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन से सफर कर पाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेन भले ही लग्जरी सुविधाओं से लैस हो, लेकिन किराया मिडिल क्लास यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। खाने-पीने की व्यवस्था भी खास होगी और यात्रियों को लोकल फूड परोसा जाएगा, ताकि उन्हें क्षेत्रीय स्वाद का अनुभव मिल सके।

16 डिब्बों वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 सीटें होंगी। इनमें 11 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकंड एसी और एक कोच फर्स्ट एसी का होगा। सीटों की बात करें तो 611 सीटें थर्ड एसी में, 188 सेकंड एसी में और 24 सीटें फर्स्ट एसी में होंगी।

ट्रेन में यात्रियों के आराम के लिए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इनमें बेहतर कुशनिंग वाले एर्गोनॉमिक बर्थ, आसान आवाजाही के लिए वेस्टिब्यूल के साथ स्वचालित दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, और कम शोर वाली यात्रा शामिल है। इसके अलावा ट्रेन में कवच ऑटोमैटिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम और उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

रेल मंत्री ने बताया कि यह कीटाणुनाशक तकनीक 99.9 प्रतिशत रोगाणुओं को नष्ट करने में सक्षम है और इसका इस्तेमाल पहले से वंदे भारत चेयर-कार ट्रेनों में भी किया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह ट्रेन उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के यात्रियों के लिए आराम, सुरक्षा और आधुनिकता का नया अनुभव लेकर आने वाली है।

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Asian Games 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

‘सोनू’ ने ‘दुपट्टा तेरा नौ रंग दा’ पर किया जबरदस्त डांस, पलक सिंधवानी का वीडियो वायरल

Recommended Stories