Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण किया बैन, मुस्तफिजुर को लीग से बाहर किए जाने पर लिया फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत नहीं भेजेगा टीम

trophy

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ताजा मामला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़ा है, जिसके बाद दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव साफ नजर आने लगा है। इस पूरे विवाद ने अब क्रिकेट से निकलकर सरकार और बोर्ड के फैसलों तक का रूप ले लिया है।

दरअसल, आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। यह फैसला ऐसे समय आया, जब भारत में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर माहौल गर्म था। भारत में कई जगहों पर मुस्ताफिजुर को टीम में रखने का विरोध हो रहा था। इसी बीच बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्ताफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया, जिसका पालन करते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।

बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला बीसीसीआई के दबाव में लिया गया और इसके पीछे कोई ठोस या “लॉजिकल” वजह नहीं बताई गई। इसी से नाराज होकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कड़ा रुख अपनाया। पहले बीसीबी ने यह ऐलान किया कि लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम फरवरी से मार्च के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी। बोर्ड ने इसके पीछे खिलाड़ियों की सुरक्षा को कारण बताया।

इसके बाद मामला और आगे बढ़ गया। बांग्लादेश सरकार ने भारत में होने वाले आईपीएल 2026 के प्रसारण पर देश में बैन लगाने का फैसला कर लिया। यानी अब बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के मैच टीवी या अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखाए जाएंगे। यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि बांग्लादेश में आईपीएल की काफी लोकप्रियता है।

इतना ही नहीं, बीसीबी ने इस मुद्दे पर आईसीसी से भी हस्तक्षेप की मांग की है। बोर्ड ने अनुरोध किया है कि टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के सभी मैच भारत के बाहर कराए जाएं। बीसीबी चाहता है कि पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के मैच भी सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं। बीसीबी का कहना है कि वह इस स्थिति को गंभीरता से ले रहा है और आईसीसी से जल्द प्रतिक्रिया की उम्मीद करता है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित बांग्लादेश टीम में लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम शामिल हैं।

कुल मिलाकर, मुस्ताफिजुर रहमान से शुरू हुआ यह विवाद अब भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों पर गहरा असर डालता दिख रहा है। आने वाले समय में आईसीसी और दोनों बोर्ड इस मुद्दे को कैसे सुलझाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

संबंधित खबरें

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका

PMO ने माँगा ट्रस्ट से चंदे और वित्तीय रिकॉर्ड का ब्यौरा, लेकिन ट्रस्ट के तरफ

ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत तय करने का तरीका

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज को लेकर

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर