भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

वाराणसी गोलीकांड: समीर सिंह हत्याकांड का हुआ खुलासा, तीन हत्यारे गिरफ्तार; 5 आरोपी अभी भी फरार

वाराणसी में समीर सिंह हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम की सफलता

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए सनसनीखेज समीर सिंह हत्याकांड को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। बड़ागांव थाना पुलिस ने 25 दिसंबर को दयालपुर गांव के पास हुई गोली मारकर हत्या के इस मामले में शामिल तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था, लेकिन पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम ने इसे सफलतापूर्वक क्रैक कर लिया है। हालांकि, पांच अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं, जिन पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मोटिव साफ न होने और मृतक व घायलों के बीच कोई संबंध न होने के कारण केस काफी जटिल था। जांच टीम को 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी पड़ी और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। आखिरकार, एक घर के कैमरे से मिली ऑडियो क्लिप ने पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में मदद की और केस की गुत्थी सुलझ गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान 21 वर्षीय करन प्रजापति (खरहरिया वारी), 30 वर्षीय प्रेमशंकर पटेल (कनियर नरायनपुर) और 20 वर्षीय शुभम मौर्य उर्फ लालू (खरावन) के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना वाली रात वे जंसा में शराब पीने के बाद दयालपुर में पेशाब करने के लिए रुके थे। उसी दौरान उनकी गाड़ी से आकाश पाल के पैर में टक्कर लग गई, जिसके बाद मामूली विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गांववाले इकट्ठा होने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने पहले रामू यादव पर गोली चलाई, जो घायल हो गए। इसके बाद, भाग रहे समीर सिंह को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई और उनकी मोटरसाइकिल छीनकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस वारदात में गोली चलाने वाला आरोपी संदीप समेत 5 अन्य अपराधी अब भी फरार हैं।

पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल ने आश्वासन दिया है कि फरार चल रहे पांचों अभियुक्तों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि इस सनसनीखेज हत्याकांड के सभी दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।