भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

विराट कोहली का तूफान: 93 रन की पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, बने 28 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज

विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें ‘रन मशीन’ क्यों कहा जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में कोहली की 93 रनों की दमदार पारी निर्णायक साबित हुई और उन्होंने इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन विराट कोहली की बल्लेबाजी के आगे यह लक्ष्य छोटा पड़ गया।

300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, यह 20वीं बार था जब भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में 300 या उससे अधिक रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है। इस शानदार उपलब्धि में विराट कोहली की 93 रनों की मैच जिताऊ पारी की अहम भूमिका रही।

इस पारी के दौरान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वह अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे बड़े स्कोरर भी बन गए हैं। कोहली की हालिया फॉर्म जबरदस्त रही है। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में असफल रहने के बाद, उन्होंने वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक फिफ्टी लगाई थी, और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 रन बनाकर यह सिलसिला जारी रखा।

विराट कोहली ने वनडे में 5वीं बार लगातार 5 पारियों में 50 से अधिक रन का स्कोर बनाया है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस विशिष्ट उपलब्धि को हासिल करने में वह दुनिया के शीर्ष पर हैं। उनके बाद साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और पाकिस्तान के बाबर आजम जैसे दिग्गज बल्लेबाज 2-2 बार ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

विराट कोहली की यह बेहतरीन निरंतरता न सिर्फ टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मौजूदा दौर में उनका दबदबा इंटरनेशनल क्रिकेट पर पूरी तरह बरकरार है।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर