भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

मथुरा में सपा नेता का शक्ति प्रदर्शन, होली गेट पर तलवार से काटा केक, ट्रैफिक जाम होने पर उठे सवाल

मथुरा में सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल तलवार से केक काटते हुए, होली गेट पर ट्रैफिक जाम

कान्हा की नगरी मथुरा से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल के जन्मदिन का जश्न विवादों में घिर गया है। शहर के व्यस्ततम चौराहे होली गेट पर भारी भीड़ जुटाकर, ट्रैफिक जाम करके और सरेआम तलवार से केक काटने को लेकर अब प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल, जो कथित तौर पर 2027 चुनाव के लिए मथुरा-वृंदावन सीट से दावेदार मानी जा रही हैं, उन्होंने अपना 42वां जन्मदिन शहर के हृदय स्थल होली गेट पर मनाया। यह स्थान मथुरा का एक प्रमुख और व्यस्त चौराहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सड़क पर टेबल लगाकर एक बड़ा केक रखा गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जिसके कारण व्यस्त चौराहे पर भारी जाम लग गया। यह जश्न तब और विवादों में घिर गया जब महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने हाथ में तलवार लहराते हुए केक काटा। कार्यकर्ताओं में केक लेने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सार्वजनिक जगह पर हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करना कानून का स्पष्ट उल्लंघन माना जाता है।

कार्यकर्ताओं की इस भीड़ और उत्साह से गदगद दिख रहीं सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने इसे कार्यकर्ताओं का असीम प्यार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव और जंग के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हालांकि, योगी राज में कानून को इस तरह ठेंगा दिखाते हुए हथियारों के साथ भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर जश्न मनाना मथुरा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतने बड़े हंगामे के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई एक्शन क्यों नहीं लिया, यह जाँच का विषय है।

फिलहाल, सपा महानगर अध्यक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन पर कानूनी कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना यह होगा कि मथुरा पुलिस सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाने और हथियार प्रदर्शन के मामले में क्या एक्शन लेती है।

संबंधित खबरें

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’

Recommended Stories

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’