Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

एटा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

एटा में दो ट्रकों की भीषण आमने-सामने टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौजूद पुलिस टीम।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एटा के अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र में दो मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा थाना अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। दोनों ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।

इस दुर्घटना के कारण दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अवागढ़ कोतवाली पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायल चालकों को तत्काल इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा मानकों और तेज रफ्तार से होने वाले खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

संबंधित खबरें