Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

वृंदावन में खूनी संघर्ष: खाने के बिल पर विवाद, ढाबा स्टाफ ने श्रद्धालुओं को पीटा; 3 गंभीर घायल आगरा रेफर

वृंदावन में खाने के बिल पर हुए विवाद के बाद श्रद्धालुओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ और घायल लोग।

धार्मिक नगरी वृंदावन में खाने के बिल को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने सोमवार को देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। परिक्रमा मार्ग स्थित एक होटल में ढाबा स्टाफ और मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल आगरा रेफर करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से तीन गाड़ियों में सवार होकर दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु वृंदावन दर्शन के लिए पहुंचे थे और परिक्रमा मार्ग स्थित होटल श्याम इन में ठहरे थे। विवाद उस समय शुरू हुआ जब ढाबे में खाने के पैसों के लेनदेन को लेकर श्रद्धालुओं और होटल संचालक के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने श्रद्धालुओं की दो स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस घटना में तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, ढाबा संचालक अंकित चौधरी समेत एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिनका इलाज मथुरा के सिटी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मथुरा गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाने के बिल जैसी छोटी सी बात पर धर्मनगरी में इस तरह का हिंसक संघर्ष और गाड़ियों में तोड़फोड़ होना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

संबंधित खबरें

भारत अपडेट के MD एवं Editor-in-Chief विवेक पाठक और Director दामिनी महौर ने किए बाबा काशी विश्वनाथ, संकट मोचन और कालभैरव के दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

Delimitation के बाद पश्चिम बंगाल में 400 से ज्यादा हो सकती हैं विधानसभा सीटें, नई विधानसभा भवन बनाने की तैयारी

ट्रंप ने आखिर सऊदी के साथ परमाणु डील पर शर्त क्यों लगा दी? समझिए पूरा मामला

टोल नियमों में बड़ा बदलाव: हाईवे पर सफर होगा सस्ता और आसान, जानिए क्या बदलेगा

Reservation Hatao Movement: सोशल मीडिया पर छाया ‘रिजर्वेशन हटाओ मूवमेंट’, 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े

Recommended Stories