Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

CM योगी के समर्थन में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा, शंकराचार्य के बयान पर जताई नाराजगी

CM योगी के समर्थन में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक घटना सामने आई है। अयोध्या में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों से आहत होकर उठाया है। उन्होंने जल्द ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने की घोषणा की है।

डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए साफ किया कि वह राज्य व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण यह फैसला ले रहे हैं। प्रशांत सिंह (उपायुक्त कर, अयोध्या) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं। मैं इन टिप्पणियों को देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए गैरजिम्मेदाराना मानता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए पदों पर हैं, और उन पर इस प्रकार की टिप्पणियां करना आहत करने वाला है। प्रशांत सिंह ने स्पष्ट किया कि वह सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में तथा शंकराचार्य के विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं। अपने इस्तीफे में उन्होंने विशेष रूप से लिखा है कि, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रदेश के मुखिया हैं और उनका अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिस प्रदेश का मैं नमक खाता हूँ, मैं उसी प्रदेश और उसके नेतृत्व का पक्षधर हूं।’

प्रशांत सिंह ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य लोगों को गुमराह कर इस्तीफा देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी विरोध में इस्तीफा देने पर धर्म के क्षेत्र में बड़े पद का आश्वासन दिया जा रहा है, जो समाज और प्रशासन के लिए ठीक नहीं है और एक गलत परंपरा को जन्म देता है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब माघ मेले के दौरान शंकराचार्यों के बीच भी विवाद की खबरें चल रही हैं। डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का यह कदम प्रशासनिक अधिकारियों और धार्मिक नेताओं के बीच चल रही बहस को एक नया और विवादास्पद मोड़ देता है।

संबंधित खबरें

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका

PMO ने माँगा ट्रस्ट से चंदे और वित्तीय रिकॉर्ड का ब्यौरा, लेकिन ट्रस्ट के तरफ

ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत तय करने का तरीका

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज को लेकर

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर