भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

एटा बार एसोसिएशन चुनाव: संतोष वर्मा अध्यक्ष, राजीव शर्मा महासचिव चुने गए, समर्थकों में जश्न का माहौल

एटा बार एसोसिएशन चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष संतोष वर्मा और महासचिव राजीव शर्मा समर्थकों के साथ जश्न मनाते हुए

एटा बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं। यह चुनाव इस बार बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें अधिवक्ताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। कड़े मुकाबले के बाद, संतोष वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि राजीव शर्मा महासचिव चुने गए हैं।

एटा बार एसोसियेशन चुनाव में नवागत अध्यक्ष संतोष वर्मा ने जबरदस्त संघर्ष के बाद जीत हासिल की। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी अवधेश यादव को 31 मतों के अंतर से पराजित किया। यह मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा।

वहीं, महासचिव पद पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। महासचिव पद के उम्मीदवार राजीव शर्मा ने अपनी मेहनत से प्रतिद्वंदी अमित जौहरी को 42 मतों के बड़े अंतर से हराकर बाजी मार ली। दोनों ही पदों पर विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में परिणाम आते ही खुशी की लहर दौड़ गई।

परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, विजयी अध्यक्ष संतोष वर्मा और महासचिव राजीव शर्मा के समर्थकों ने बार एसोसिएशन परिसर में जोरदार जश्न मनाया। अधिवक्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते हुए अपने नेताओं को फूल मालाएं पहनाईं और जमकर नारेवाजी की। पूरे परिसर में भारी उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया।

एटा बार एसोसिएशन में हुए यह चुनाव वकीलों के बीच नेतृत्व परिवर्तन के प्रति उनके उत्साह को दर्शाते हैं। अब सबकी निगाहें नई कार्यकारिणी पर हैं कि वह वकीलों के हितों और बार एसोसिएशन के विकास के लिए आगे क्या कदम उठाती है।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories