साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना के घर आईं जुड़वां खुशियां, दादा चिरंजीवी ने किया ऐलान

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना के घर आईं जुड़वां खुशियां
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना के घर आईं जुड़वां खुशियां

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Kamineni) के घर हाल ही में खुशियों की बहार आई है। इस पावर कपल को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। यह खबर राम चरण के फैंस और कोनिडेला परिवार के लिए बड़े जश्न का मौका है।

परिवार की तरफ से यह शुभ समाचार खुद राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सार्वजनिक तौर पर साझा किया। चिरंजीवी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर घोषणा करते हुए बताया कि, “बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है-एक बेटा और एक बेटी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

डिलीवरी की तारीख पहले 1 फरवरी सुबह 9 बजे निर्धारित की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से डिलीवरी 31 जनवरी को ही अपोलो अस्पताल में की गई। यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि उपासना जिस अपोलो अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती थीं, वह उसी ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट (Apollo Charity Vice President) भी हैं। वह भारत के पहले कॉरपोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं। उपासना ‘बी पॉजिटिव’ मैगजीन की चीफ एडिटर भी हैं।

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के एक दशक से अधिक समय बाद अब उनके घर जुड़वां बच्चों के आने से पूरा परिवार बेहद उत्साहित है और बच्चों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस नए मेहमान के आने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है। फैंस और फिल्म जगत की हस्तियां लगातार राम चरण और उपासना को उनके जीवन के इस सबसे बड़े तोहफे के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं।

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories