भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

वाराणसी को मिला ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’: IPS आलोक प्रियदर्शी बने एडिशनल CP, जानें कौन हैं ये कड़क अधिकारी

वाराणसी के नए एडिशनल सीपी बने IPS आलोक प्रियदर्शी
वाराणसी के नए एडिशनल सीपी बने IPS आलोक प्रियदर्शी

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने हाल ही में 24 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जिसमें काशी यानी वाराणसी कमिश्नरेट का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। वाराणसी को अब एक ऐसे अनुभवी अधिकारी का नेतृत्व मिला है, जिनकी पहचान यूपी पुलिस में ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के तौर पर होती है।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हुए ताजा प्रशासनिक बदलाव के तहत, 2011 बैच के अनुभवी अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को नया एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त) नियुक्त किया गया है। आलोक प्रियदर्शी इससे पहले गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात थे और अपनी कड़क कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएस आलोक प्रियदर्शी के करियर ग्राफ पर नजर डालें तो उनकी पहचान एक ऐसे अधिकारी के रूप में है जो अपराधियों के बीच खौफ पैदा करते हैं। उन्होंने अब तक 42 कुख्यात अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया है और वह तीन बार यूपी एसटीएफ (UP STF) की कोर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में, बदायूं में हुए दो बच्चों की सनसनीखेज हत्या के मामले में, आलोक प्रियदर्शी ने बतौर एसएसपी, महज कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया था। उनकी इसी ‘ऑन-द-स्पॉट’ निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें विभाग में एक खास पहचान दिलाई है। मूल रूप से पटना के रहने वाले आलोक प्रियदर्शी जेएनयू से पढ़ाई के बाद एक अंग्रेजी अखबार में पत्रकार भी रह चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अब तक अपनी सेवाएं दे रहे 2019 बैच के आईपीएस सरवणन टी को पदोन्नत करते हुए उन्नाव का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वाराणसी में डीसीपी क्राइम और एडीसीपी काशी के रूप में उनका कार्यकाल भी काफी सराहनीय रहा था।

वाराणसी जैसे संवेदनशील शहर में आलोक प्रियदर्शी की नियुक्ति को कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories