हाथरस: सेना के जवान को दिनदहाड़े गोलियों से भूना; कोर्ट में पेशी से लौटते वक्त हुआ हमला, 4-5 बदमाश फरार

सेना के जवान को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
सेना के जवान को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आगरा कैंट में तैनात भारतीय सेना के जवान अखिलेश सिंह (28 वर्ष) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात तब हुई जब अखिलेश कोर्ट में पेशी के बाद अपने घर लौट रहे थे। हमलावरों ने हाईवे पर ओवरटेक करके उनकी कार रोकी और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी जान ले ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश में युद्धस्तर पर जुटी है।

यह घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के सामने की है। समदपुर गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह भारतीय सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वह एक पुराने हत्या के प्रयास के मामले में हाथरस कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। पेशी के बाद दोपहर 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर आगरा लौट रहे थे। रास्ते में, अपने घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावरों की संख्या चार से पांच थी, जो एक कार में सवार थे। उन्होंने पहले जवान अखिलेश सिंह की कार को ओवरटेक कर रोका। जब अखिलेश ने कार बैक कर भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने तुरंत उनकी कार के टायर में गोली मार दी। जब अखिलेश कार से निकलकर भागे, तो बदमाशों ने उन पर लगातार फायरिंग की और उनके पैर में गोली मार दी, जिससे वह गिर गए। गोली लगने के बाद जवान जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें घेरकर सिर और सीने में 5-6 गोलियां दाग दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। हमलावरों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है।

ग्रामीणों की सूचना पर सादाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और सीओ अमित पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जवान अखिलेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मृतक जवान अखिलेश सिंह के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।

एक सैन्यकर्मी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही हमलावरों को पकड़कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”