भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गौरव गोगोई की पत्नी पर ISI कनेक्शन का आरोप: हिमंता सरकार ने मामला गृह मंत्रालय को क्यों भेजा?

गौरव गोगोई की पत्नी पर ISI कनेक्शन का आरोप
गौरव गोगोई की पत्नी पर ISI कनेक्शन का आरोप

असम की राजनीति में इस वक्त बड़ा भूचाल आया हुआ है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने की बात कही गई है। यह मामला अब राज्य सरकार के हाथ से निकलकर सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) तक पहुंच गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केंद्र से इस पूरे कनेक्शन की जांच कराने और कोलबर्न का वीजा व ओसीआई (OCI) रद्द करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को केंद्र सरकार को भेजने के फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला अब राज्य स्तर से आगे निकल चुका है और इसकी जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाएगी। सरमा ने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ कोलबर्न की मौजूदगी भारत की सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोलबर्न का OCI और वीजा रद्द करने की मांग करेगी, क्योंकि उनका संपर्क कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से था, जो भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

सीएम सरमा के 10 गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर कुल 10 गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनका आधार राष्ट्रीय सुरक्षा बताया गया है:

1. विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (FCRA) नियमों का उल्लंघन।

2. कई बार पाकिस्तान की गोपनीय यात्राएं करना।

3. केवल अटारी बॉर्डर के रास्ते ही भारत में आना-जाना।

4. शादी से पहले गुपचुप तरीके से पाकिस्तान जाना।

5. वीजा नियमों का उल्लंघन करना।

6. असम पुलिस को यात्रा की जानकारी नहीं देना।

7. पाकिस्तान में रहते हुए डिजिटल साइलेंट रहना।

8. भारत लौटने पर संसद में रक्षा और परमाणु संयंत्रों से जुड़े संवेदनशील सवाल उठाना।

9. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सूत्रों से संवेदनशील जानकारी जुटाना।

10.चुनावी हलफनामे में कथित तौर पर पाकिस्तानी बैंक खाते का जिक्र नहीं करना।

सरमा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक गौरव गोगोई से पूछताछ नहीं की है, क्योंकि वह मौजूदा सांसद हैं और उनके पद की गरिमा का सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां केंद्र की मदद के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है।

इन आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद को मीडिया के सामने शर्मिंदा किया है और यह सब ध्यान भटकाने की राजनीति है। गोगोई ने जवाबी हमला करते हुए कहा, “अगर मेरी पत्नी ISI एजेंट है, तो मैं RAW एजेंट हूं।” दूसरी ओर, असम कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सरमा पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि हिमंता परिवार ने कथित तौर पर 4,000 एकड़ जमीन कैसे हासिल की, और कहा कि भविष्य की कांग्रेस सरकार इन जमीनों को गरीबों में बांटेगी।

कांग्रेस और मुख्यमंत्री के बीच चल रहे इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने अब राष्ट्रीय सुरक्षा का रूप ले लिया है। चूंकि मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है, अब सभी की निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं कि केंद्रीय एजेंसियां इस गंभीर ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ के आरोपों पर आगे क्या कदम उठाती हैं।

संबंधित खबरें

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

‘विदेश जाते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं…’, CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की अपील

एस. जयशंकर मिले पुतिन से, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं भारत

चोट के चलते खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुए गौरव खन्ना, टूटा फैंस का दिल

Recommended Stories

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

‘विदेश जाते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं…’, CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच Work From Home की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की अपील

एस. जयशंकर मिले पुतिन से, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं भारत

चोट के चलते खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुए गौरव खन्ना, टूटा फैंस का दिल