भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गोरखपुर: DJ पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या; 5 पर केस दर्ज

डीजे पर नाचने को लेकर विवाद,
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने 19 वर्षीय मुनीब चौहान को बेरहमी से पीटा, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर गांव की है। मृतक मुनीब चौहान (19) अपने भाई की साली की शादी में शामिल होने आया था। मुनीब सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव का निवासी था और बीएसएफ में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

मंगलवार देर रात शादी समारोह के दौरान मुनीब का डीजे पर नाचने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। यह विवाद जल्द ही गंभीर मारपीट में बदल गया। मृतक की बहन सरोजा देवी की तहरीर के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गांव के ही सतेंद्र, निक्कू समेत पांच नामजद आरोपियों ने मुनीब पर बांस-बल्ली और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल मुनीब को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक की बहन की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी पुरी ने आगे बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी ला रही है, ताकि सभी नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और इस जघन्य वारदात में पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

संबंधित खबरें

CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

‘चढ़ावे की चोरी नहीं होने देंगे’, बांके बिहारी मंदिर में दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

बच्चे की हर जिद पूरी करना पड़ सकता है भारी, जानें 5 पैरेंटिंग टिप्स

बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक, बोली-…….तो आंदोलन का क्या मतलब?’

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 2 हफ्ते मे सरेंडर करने का आदेश से बड़ा झटका

Recommended Stories

CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

‘चढ़ावे की चोरी नहीं होने देंगे’, बांके बिहारी मंदिर में दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

बच्चे की हर जिद पूरी करना पड़ सकता है भारी, जानें 5 पैरेंटिंग टिप्स

बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक, बोली-…….तो आंदोलन का क्या मतलब?’

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 2 हफ्ते मे सरेंडर करने का आदेश से बड़ा झटका