देवरिया में चलती ट्रेन से गिरा गुजरात से लौट रहा यात्री, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

देवरिया के अहिल्यापुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा घायल यात्री
देवरिया के अहिल्यापुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरा घायल यात्री

पूर्वांचल के देवरिया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुजरात से कमाई कर अपने घर लौट रहे एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है और हालत नाजुक बताई जा रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह देवरिया जिले के अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री चलती ट्रेन से गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

घायल की पहचान सिवान जनपद के कचनार गांव निवासी शिवनाथ राय (45), पुत्र भिखारी राय के रूप में हुई है। वह गुजरात के राजकोट में निजी नौकरी करते हैं और अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलने के बाद वह सिवान जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान अहिल्यापुर स्टेशन के पास किसी कारण संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस को घायल के पास से राजकोट से गोरखपुर तक का रेल टिकट मिला है। मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल घायल का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

Delimitation Bill: उत्तर-दक्षिण विवाद खत्म करने की कोशिश, सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? जानें पूरा सियासी गणित

परिसीमन बिल पर शरद पवार का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार को समर्थन देगी NCP!

‘हिटमैन’ फिर बने MI के कप्तान, नीता अंबानी ने जताई खुशी, आधिकारिक ऐलान

UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट!

अनन्या पांडे की ‘Bae’ फिर मचाएगी धमाल, सीजन 2 का नया पोस्टर OUT

Recommended Stories