Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

नवरात्रि Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं पूजा के समय ये भोग, मिलेगा विशेष फल

आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है. यह माता पार्वती का तपस्विनी रूप हैं, जिन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनके हाथों में जप माला और कमंडल होता है, जो त्याग, संयम और साधना का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों को ज्ञान, धन और आत्मबल का आशीर्वाद देती हैं. खासकर वे लोग जो जीवन में संघर्ष कर रहे हैं या विद्यार्थी जो करियर की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए इस दिन पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन माता को शक्कर, फल और पंचामृत का भोग लगाया जाता है. देवी भागवत पुराण में भी इसका विशेष उल्लेख मिलता है। इस दिन “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने की परंपरा है. मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से मन शांत होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

जंगलों के बीच मां ब्रह्मचारिणी का बसा आस्था का चमत्कारी धाम
वहीं मध्य प्रदेश के घने जंगलों के बीच मां ब्रह्मचारिणी देवी का ऐसा मंदिर बसा है जो कि प्राचीन मंदिर भक्तों के लिए आस्था का अनुपम केंद्र बना हुआ है। यहां मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन मात्र से जीवन की हर कठिनाई दूर हो जाती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि माता को भोग में कद्दू की सब्जी चढ़ाई जाती है। यह परंपरा इतनी अनोखी है कि भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं और मन्नत पूरी होने पर कद्दू का भोग अर्पित करते हैं। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर की महिमा और बढ़ जाती है। चलिए बताते हैं आपको इस पवित्र स्थल की पूरी कहानी।

मंदिर का परिचय और स्थान
मध्य प्रदेश के देवास जिले के घने जंगलों में स्थित बगोई माता मंदिर भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। देवास शहर से कुछ किलोमीटर दूर बेहरी गांव के पास स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पैदल और नंगे पैर जाना पड़ता है। यह कठिन रास्ता भक्तों को तप और समर्पण का अनुभव कराता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन मात्र से जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कद्दू की सब्जी का अनोखा भोग
इस मंदिर की सबसे खास परंपरा कद्दू की सब्जी का भोग है. जहां सामान्यतः मां को मिश्री या शक्कर चढ़ाई जाती है, वहीं यहां कद्दू का विशेष महत्व है.भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर घी, गुड़, मिश्री और पंचामृत के साथ कद्दू का भोग अर्पित करते हैं. मान्यता है कि कद्दू तपस्या और संयम का प्रतीक है। यह परंपरा सदियों पुरानी है और भक्तों का विश्वास है कि इस भोग से घर में सुख-समृद्धि आती है और बीमारियां दूर होती हैं। मंदिर में यह अनोखी परंपरा आज भी आस्था और विश्वास का जीवंत उदाहरण बनी हुई है।

संबंधित खबरें

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर

Mukhyamantri Swasthya Yojana : पंजाब में बदलते तापमान और उमस भरी गर्मी के आगमन के