Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दिल्ली के करोल बाग में अचानक पलटी डबल डेकर बस, कई लोग हुए घायल

दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार-बुधवार के दरमियान रात बड़ा हादसा हो गया। करोल बाग के झंडेवालान मंदिर के पास अचानक एक डबल डेकर बस पलट गई। जानकारी के मुताबिक दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। हादसा देर रात करीब 1:10 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का संतुलन अचानक बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई। दमकल विभाग को इस घटना की सूचना रात 1 बजकर 10 मिनट पर मिली। बताया जा रहा है कि बस राजस्थान से आ रही थी।

25 यात्री सवार, कई घायल

बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। हादसे में ज्यादातर यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। सड़क पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। यात्रियों का सामान, जूते-चप्पल और खाने-पीने की चीजें चारों तरफ फैली हुई थीं। बस का फ्रंट मिरर पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

मौके पर मौजूद एक ऑटो चालक के मुताबिक, बस काफी तेज गति में थी। गोल चक्कर से पहले बस की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त यात्री अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते नजर आए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी जुटे

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा रात 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, क्योंकि सड़क पर कोई बाधा नहीं थी। हादसे के बाद एक बच्चा बस के पीछे फंसा हुआ था, जिसे बाहर निकाला गया। एक महिला भी बस में फंसी हुई थी, जिसे सुरक्षित निकाला गया।

JCB और रस्सियों की मदद से बचाव

घटनास्थल पर मौजूद एक जेसीबी की मदद से रस्सियां डालकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाला।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज