भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

IPL 2026 का पहला मुकाबला आज, RCB vs SRH में होगी जबरदस्त भिड़ंत

आज से IPL के 19वीं सीजन की शुरूआत हो रही है और पहला मैच RCB और SRH के बीच हैदराबाद के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB की कप्तानी की कमान रजत पाटीदार के हाथ में है तो वहीं SRH की कप्तानी ईशान किशन के पास है क्योंकि पैट कमिंस कमर में इंजरी की वजह से शुरू के कुछ मैचों में नजर नहीं आएंगे। Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad के बीच IPL इतिहास में अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 12 मैच जीते हैं, जिससे दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। हालांकि 5 मुकाबलों में बेंगलुरु ने 3 बार जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है।

RCB की टीम दिख रही संतुलित

बेंगलुरु की टीम इस बार बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों विभागों में काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम को तगड़ी शुरुआत देने के लिए तैयार हैं। मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

SRH का टॉप ऑर्डर सबसे बड़ी ताकत

हैदराबाद की टीम का सबसे बड़ा मजबूत पक्ष उसका टॉप ऑर्डर है। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासन, नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अनिकेत वर्मा फिनिशर की भूमिका में अहम साबित हो सकते हैं।

बॉलिंग में SRH पड़ सकती है कमजोर

सनराइजर्स की गेंदबाजी इस बार थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, खासकर पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में। टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर रहेगी, जिनके प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम

SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, नीतीश रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट

कहां देखें लाइव मैच?

Indian Premier League के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर