Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया बड़ा संदेश, कहा- मिडिल ईस्ट संकट के बीच विकास की रफ्तार जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटनेशनल जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और उसके बाद संबोधन करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण पूरी दुनिया चिंतित है। कई देशों में खाने-पीने की चीजों, पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि भारत भी बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए सरकार ऐसे कदम उठा रही है जिससे आम लोगों और किसानों पर इसका असर कम से कम पड़े। पीएम मोदी ने लॉकडाउन को लेकर लोगों से अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र अब देश के दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर का अहम केंद्र बन रहा है। दादरी वह जगह है जहां ये दोनों कॉरिडोर आपस में मिलते हैं। इससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी बंगाल और गुजरात के समुद्री तटों से मजबूत हुई है और किसानों व उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कृषि और उद्योग को मिलेगा फायदा

पीएम मोदी ने बताया कि अब यहां के कृषि उत्पाद और औद्योगिक सामान जमीन, रेल और हवाई मार्ग से तेजी से वैश्विक बाजारों तक पहुंच सकेंगे।

मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के कारण यह क्षेत्र निवेश का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

विकास परियोजनाओं की रफ्तार तेज

पीएम मोदी ने कहा कि संकट के बावजूद भारत ने विकास की गति नहीं रोकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाल के हफ्तों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू हुए हैं।

नोएडा में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की नींव, दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन, मेरठ मेट्रो विस्तार और अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसका उदाहरण हैं।

डबल इंजन सरकार का मॉडल

प्रधानमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं को “डबल इंजन सरकार” के विकास मॉडल का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

सेमीकंडक्टर फैक्ट्री देश को तकनीकी रूप से मजबूत बना रही है, जबकि बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और रोजगार बढ़ेगा।

जेवर एयरपोर्ट की बड़ी भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भविष्य में इतना बड़ा बनेगा कि यहां से हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा। यह एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ने का काम करेगा और इसे विकास का नया इंजन बनाएगा।

पुरानी सरकारों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था। उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट को 2003 में मंजूरी मिली थी, लेकिन लंबे समय तक इस पर काम नहीं हुआ। 2014 के बाद इस प्रोजेक्ट को गति मिली और अब यह तैयार हो चुका है।

युवाओं और किसानों के लिए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों—आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर के लिए नए अवसर लेकर आएगा। यह किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए रास्ते खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज