आपने Kit-Kat चॉक्लेट का वो ऐड ब्रेक तो सुना ही होगा ब्रेक पर सिर्फ ब्रेक, i want to break free
“Have a break… have a KitKat”लेकिन इस बार ब्रेक इतना बड़ा हो गया कि पूरी दुनिया हंसने लगी
इन दिनों Kit-Kat सोशल मीडिया पर छाई हुई है वजह कोई नया फ्लेवर नहीं बल्कि एक हैरान कर देने वाली चोरी है। यूरोप में एक ऐसी चोरी हुई है, जिसने इंटरनेट पर मीम्स और हंसी की बाढ़ ला दी। यूरोप में करीब 4 लाख KitKat चॉकलेट बार चोरी हो गए हैं। ये चोरी किसी छोटे स्तर की नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर हुई है, जहां 12 टन ट्रक से पूरा स्टॉक ही गायब कर दिया गया। यह ट्रक मध्य इटली से पोलैंड के लिए रवाना हुआ था, लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही चोरी हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चॉकलेट्स एक डिलीवरी के दौरान चोरी की गईं और अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Nestle का मजाकिया बयान वायरल
चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नेस्ले ने एक मजाकिया बयान जारी किया: “हम हमेशा लोगों को किटकैट के साथ थोड़ा ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। लेकिन लगता है चोरों ने इस संदेश को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और हमारी 12 टन से अधिक चॉकलेट चुरा ली।”
सप्लाई सुरक्षित, ग्राहकों पर असर नहीं
किटकैट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 12 टन किटकैट प्रोडक्ट्स इटली से पोलैंड ले जाए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में चोरी हो गए. हम स्थानीय अधिकारियों और अपने सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया कि इस घटना से उपभोक्ताओं की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और सप्लाई पर भी असर नहीं पड़ा है.
कंपनी ने बताया चोरों को पकड़ने का ये तरीका
इस बीच, कंपनी ने चोरी हुए माल को ट्रैक करने का एक तरीका भी बताया है. हर चॉकलेट बैच पर एक यूनिक कोड मौजूद है. अगर कोई इन कोड्स को स्कैन करता है, तो उसे सीधे कंपनी से संपर्क करने का निर्देश मिलेगा. इससे चोरी हुए प्रोडक्ट्स को ट्रेस करना आसान हो सकता है।








