Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बांके बिहारी मंदिर में VVIP घेरे में रस्म, वीडियो वायरल पर बढ़ा विवाद

उत्तर प्रदेश के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल क्लिप में एक influencer couple मंदिर परिसर के अंदर खास घेरे में नजर आ रहा है, जहां वे एक-दूसरे को अंगूठी और माला पहनाते दिखाई दे रहे हैं।

गोस्वामी की सफाई सामने आई

वीडियो में एक गोस्वामी भी नजर आते हैं, जो युवक-युवती को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। हालांकि, इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनके अनुसार, वे वहां केवल मौजूद थे और couple ने आशीर्वाद लिया तो उन्होंने परंपरा के अनुसार आशीर्वाद दे दिया।

परंपराओं के खिलाफ बताया जा रहा कदम

बताया जा रहा है कि मंदिर की स्थापित परंपराओं के विपरीत इस तरह की निजी रस्में निभाई गईं। ठाकुर जी के सामने इस तरह का आयोजन कई श्रद्धालुओं को अस्वीकार्य लग रहा है, जिससे नाराजगी भी सामने आ रही है।

आम श्रद्धालु कतार में, VVIP को सुविधा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां आम श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर couple को VVIP घेरे में विशेष अनुमति दी गई है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।

व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल

मंदिर में पहले भी भीड़, अव्यवस्था और विवादों की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इस नए मामले ने एक बार फिर प्रबंधन और वीआईपी कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि मंदिर की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं।

कमेटी ने कार्रवाई का दिया आश्ववसन

इस पूरे मामले पर हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा है कि ऐसी घटनाओं पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंदिर से इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिन पर रोक लगाने की बात कही गई थी।

संबंधित खबरें

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर पार्थिव पटेल ने उठाए सवाल, वैभव सूर्यवंशी

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, सीजफायर खत्म और हजारों मिसाइलें तैयार, पश्चिम एशिया में

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया