रामायण’ टीजर ने मचाया धमाल: रणबीर बने राम, फैंस बोले- एवेंजर्स भी फीके

जिस एक झलक का सालभर से लोग इंतजार कर रहे थे, वो फाइनली अब सबके सामने आ गई है। रणबीर कपूर भगवान राम बने दिख रहे हैं, वो भी हनुमान जयंती के दिन. ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे दिवाली 2026 में रिलीज किया जाना है। पहले ही मेकर्स ने एक इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया था पर तब रणबीर कपूर की कोई क्लियर झलक नहीं दिखी थी पर अब नमित मल्होत्रा ने अपना वादा पूरा किया। Namit Malhotra की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में ‘राम’ बने रणबीर कपूर की पहली झलक दिख गई है। 2 मिनट 28 सेकंड का यह वीडियो हर लिहाज से स्पेशल है सबसे ज्यादा जिस एक चीज ने इम्प्रेस किया, वो है विजुअल्स. लेवल तो बहुत ग्रैंड होने वाला है। जानकारी के मुताबिक फिल्म दो हिस्सों में आएगी, जिसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

टीजर में Yash के रावण किरदार की झलक भी दिखी, लेकिन उनका चेहरा अभी रिवील नहीं किया गया सिर्फ बैक लुक सामने आया है। टीजर में पुष्पक विमान की झलक दिखाई गई, जिसका स्केल बेहद ग्रैंड नजर आता है। पूरे विजुअल्स इतने भव्य हैं कि हर फ्रेम दर्शकों को आकर्षित करता है और फिल्म के स्तर का अंदाजा देता है।

रणबीर कपूर बने भगवान राम

Ranbir Kapoor की पहली झलक टीजर के शुरुआती सेकंड्स में ही देखने को मिलती है, जहां वे धनुष के साथ भगवान राम के रूप में नजर आते हैं। एक खास सीन में वे लोगों के बीच से गुजरते हैं और उन पर फूलों की बारिश होती है क्योंकि राम लौटे हैं यह दृश्य बेहद भावुक और भव्य है।

वनवास और अयोध्या के दृश्य

टीजर में वनवास की झलक के साथ भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को दिखाया गया है, जो पिता की आज्ञा का पालन करते हुए अयोध्या छोड़ते नजर आते हैं। अयोध्या के लोगों की भीड़, रथ और भावनात्मक माहौल इस सीन को और खास बनाते हैं।

दशरथ और राम का भावुक सीन

राजा दशरथ और भगवान राम के बीच का एक भावुक दृश्य भी टीजर में दिखाया गया है, जहां राम अपने पिता की आवाज सुनकर पलटते हैं। इस सीन में Sai Pallavi माता सीता और Ravi Dubey लक्ष्मण के रूप में नजर आते हैं, सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे जो कहानी को और गहराई देंगे।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। महज एक घंटे में ही इसे 1.1 मिलियन व्यूज मिल गए। कई फैंस ने इसे ‘आदिपुरुष’ के बाद एक “हीलिंग” फिल्म बताया, जबकि कुछ ने कहा-“लॉर्ड राम के आगे तो एवेंजर्स भी झुक जाएंगे।”

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories