बंद हो सकता है नागिन-7!, जानिए क्या है वजह?

Ekta Kapoor का पॉपुलर फ्रेंचाइजी शो ‘नागिन 7’(Naagin-7) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक समय TRP लिस्ट में टॉप पर रहने वाला यह शो अब टॉप 5 में भी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

ऑफ एयर होने की खबर से फैंस निराश

अब शो(Naagin-7) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस को निराश कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नागिन 7’ जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है और मेकर्स इस पर फैसला लेने के मूड में हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

गिरती TRP बनी सबसे बड़ी वजह

शो की लगातार गिरती TRP को देखते हुए मेकर्स ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। हालांकि, दर्शकों को जोड़ने के लिए नए ट्विस्ट और टर्न भी जोड़े गए, AI स्पेशल इफेक्ट्स भी डाले गए लेकिन ये कोशिशें ज्यादा असरदार साबित नहीं हुईं।

प्रमोशन के बावजूद नहीं बदली किस्मत

हाल ही में Akshay Kumar और Rajpal Yadav शो के सेट पर अपनी फिल्म भूत बंग्ला का प्रमोशन करने पहुंचे थे इससे उम्मीद थी कि शो की TRP बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

OTT पर फिर भी हिट

जहां टीवी पर शो संघर्ष कर रहा है, वहीं OTT प्लेटफॉर्म पर ‘नागिन 7’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शो OTT पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में शामिल हो गया है।

आगे क्या होगा?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि मेकर्स इस शो को जारी रखते हैं या ऑफ एयर करने का फैसला लेते हैं। फिलहाल, ‘नागिन 7’ का भविष्य TRP पर ही निर्भर करता नजर आ रहा है।

संबंधित खबरें

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

Recommended Stories